फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों में खूबसूरती से पेश किया गया समलैंगिकता जैसा गंभीर मुद्दा, कुछ ने मचाया था बवाल

Fri, 07 Sep 2018 01:10 AM IST
सुनीता कपूर, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
homosexuality
भारत में समलैंगिकता हमेशा से एक गंभीर मुद्दा रहा हैं, जिसके बारे में समाज ने कभी भी खुल कर बात नहीं की है। पर सिनेमा के पर्दे पर समलैंगिकों के प्रति जागरूकता लाने के लिए कई ऐसी फिल्में प्रदर्शित हुईं, जिनमें ऐसे रिश्तों को बड़ी बेबाकी के साथ दर्शकों के सामने रखा गया। इन फिल्मों के कंटेंट को लेकर समाज के कुछ तबकों ने एतराज जताया तो कुछ ने सराहना भी की...

 
विज्ञापन

2 of 11
अलीगढ़
अलीगढ़
 2015 में आई इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का किरदार निभाया है। प्रो. रामचंद्र अपने काम में बहुत अच्छे हैं, लेकिन एक रिक्शे वाले के साथ उनका एक वीडियो वायरल हो जाता है। रिक्शे वाले से संबंध सामने आने पर प्रोफेसर को शहर-नौकरी छोड़नी पड़ती है।

 
विज्ञापन

3 of 11
fire
फायर
1996 में आई दीपा मेहता की फिल्म 'फायर' में दो निराश शादीशुदा महिलाओं के बीच प्रेम संबंध बन जाता है। दोनों रिश्ते में जेठानी-देवरानी होती हैं। शबाना आजमी और नंदिता दास ने ये किरदार निभाए थे। लोगों ने इसे भारतीय सभ्यता को नुकसान पहुंचाने वाली फिल्म बताते हुए इसका विरोध किया था फिल्म को बैन कर दिया गया था। यहां तक की शबाना-नंदिता को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

 

4 of 11
my brother nikhil
माई ब्रदर निखिल
2005 में आई इस फिल्म की कहानी एक स्वीमिंग चैंपियन की है जो समलैंगिक है और एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो जाता है। उसे स्वीमिंग टीम से बाहर कर दिया जाता है। फिल्म में संजय सूरी ने लीड रोल निभाया था। जूही चावला उनकी बहन बनी थीं।

 
विज्ञापन

5 of 11
girlfriend
गर्लफ्रेंड
2004 में आई इस फिल्म में लेस्बियन रिश्ते पर प्रकाश डाला गया। इसमें दो सहेलियों की कहानी थी जिनके बीच यौन संबंध थे। फिल्म में अश्लील दृश्यों को लेकर काफी बवाल मचा था। फिल्म में समलैंगिक का किरदार रिया सेन और ईशा कोप्पिकर ने निभाया था।

 
विज्ञापन

6 of 11
honeymoon private limited
हनीमून ट्रेवल प्राइवेट लिमिटेड
2007 में आई रीमा कागती की इस फिल्म में समलैंगिक कपल को दिखाया गया था जो कि फिल्म का रोचक हिस्सा थे। फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई थी 'गे' व्यक्ति की शादी अगर गलत आदमी से हो जाती है तो उसके जीवन में क्या मुसीबतें आती हैं।

 
विज्ञापन

7 of 11
fashion
फैशन
2008  में मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म फैशन इंडस्ट्री की काली सच्चाई आपके सामने ला कर रख देती है। फिल्म में कंगना रानाउत और प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में फैशन इंडस्ट्री के अलावा समलैंगिकता के मुद्दे को भी खूबसूरती उठाया गया है।

 

8 of 11
i am
आई एम
2010 में आई यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली पहली समलैंगिक फिल्म थी। फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां दिखाई गई थीं। इसमें से एक कहानी समलैंगिकता पर थी। इस कहानी में राहुल बोस और अर्जुन माथुर ने मुख्य किरदार निभाया था।

 

9 of 11
bombay talkies
बॉम्बे टॉकीज
2013 में भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर चार डायरेक्टरों ने मिलकर इस फिल्म को बनाया था, जिसमें चार अलग-अलग कहानियां दिखाई गई थीं। फिल्म में दो कहानियां ऐसी थीं जिनमें खुल कर समलैंगिकता पर बात की गई थी।

 

10 of 11
margarita with a straw
मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ
2015 में रिलीज हुई यह फिल्म एक साथ कई मुद्दों को छूती है। फिल्म में मुख्य किरदार कल्कि कोचिन ने निभाया है जो कि सेरेबल पैलसी नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। फिल्म में जब कल्कि विदेश पढ़ने जाती हैं तब वो अपने आप को एक्सप्लोर करती है और उन्हें पता चली है कि वह बाई-सेक्चुअल है। फिल्म की कहानी बेहद ही खूबसूरत है। 

 
विज्ञापन

11 of 11
kapoor and sons
कपूर एंड सन्स
2016 में आई इस फिल्म में फवाद खान 'गे' हैं पर समाज के डर से इस बात को छुपाते हैं। जब इस बारे में घरवालों को पता चलता है तो वो उसे पाप समझ बैठते हैं। इस पूरी कशमकश से जूझते हुए एक शख्स की कहानी को फिल्म में दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें