फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की पूर्व मैनेजर ने प्रियंका को भड़काया था, कही थी यह बात तब जाकर छोड़ी थी 'भारत'

Fri, 07 Sep 2018 12:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान, प्रियंका और रेशमा
प्रियंका चोपड़ा द्वारा सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म भारत छोड़ने का विवाद खत्म होने का नाम नहीं रहा। अब चर्चा है कि प्रियंका को यह फिल्म छोड़ने के लिए सलमान की पूर्व मैनेजर रेशमा शेट्टी ने मनाया था। उन्होंने ही प्रियंका के दिमाग में यह बात डाली कि उनका कद इतना बड़ा हो गया है कि भारत में मिला रोल उनके लायक नहीं है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
salman and reshma
कहा जा रहा है कि कभी सलमान के करियर को संवारने वाली रेशमा ही प्रियंका के लिए फिल्मों के चयन का काम भी देख रही हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि रेशमा और उनकी टीम नहीं चाहती थी कि प्रियंका ऐसी फिल्म करें जिसमें बहुत सारे सितारे हों और उनके बीच इस हीरोइन की चमक कम हो जाए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
reshma shetty
सूत्र कह रहे हैं कि फिल्म की कास्टिंग रेशमा की टीम को नहीं जम रही थी और उन्होंने प्रियंका को समझाया कि भारत उनके योग्य नहीं है। इसके बाद पीसी ने फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर को फोन पर भारत न कर पाने की मजबूरी बताई और जफर ने सोशल मीडिया में घोषणा कर दी कि प्रियंका निजी कारणों से फिल्म छोड़ रही हैं। 

 

4 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
सलमान को यह बुरा लगा कि शूटिंग शुरू होने के पांच दिन पहले प्रियंका फिल्म छोड़ी जबकि खुद उन्होंने जफर को फोन करके रोल मांगा था। सलमान के साथ रेशमा के बिगड़े समीकरण से इंडस्ट्री वाकिफ है। कहा जा रहा है कि सेलेब्रिटी मैनेजर रेशमा नहीं चाहतीं कि उनके क्लाइंट सलमान या उनकी टीम के साथ काम करें। रेशमा ने मीडिया की इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान
गौरतलब है कि बिग बॉस 12 की लॉन्चिंग के दौरान सलमान खान ने प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर कहा था कि उन्होंने हम पर बहुत एहसान किया जो 5 दिन पहले बता दिया। साथ ही ये भी कहा था कि अब उन्हें शादी और बच्चे कर लेने चाहिए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें