फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Look Alike: भारतीय अभिनेत्रियों की कार्बन कॉपी हैं ये हॉलीवुड एक्ट्रेसिस, शक्ल ही नहीं सीरत भी खाती है मेल

Thu, 04 Aug 2022 07:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मर्लिन मुनरो,सैंड्रा बुलक, वेरा फार्मिगा - फोटो : social media
पृथ्वी गोल है और साइंस के मुताबिक दुनिया में एक ही जैसे सात चेहरे होते हैं। चाहे हमें आम जिंदगी में अपने हमशक्ल मिले या न मिले लेकिन फिल्मी सितारों को उनके जैसे दिखने वाले दूसरे सितारे जरूर मिल जाते हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की फिल्मों में दिखाया गया हमशक्ल लोगों का कॉन्सेप्ट असल जिंदगी में भी होता है। हमने हमारी इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां देखीं हैं, जिनकी शक्ल एक-दूसरे से बिल्कुल मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसी कई अभित्रियां हैं, जिनकी शक्ल हूबहू हमारी एक्ट्रेस से मिलती है। सुनने में शायद हैरानी हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है।
विज्ञापन

2 of 6
मर्लिन मुनरो, मधुबाला - फोटो : social media
मर्लिन मुनरो- मधुबाला
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा मधुबाला केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काफी चर्चित थीं। दरअसल, हॉलीवुड पॉपुलर एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की शक्ल मधुबाला से मेल खाती थी। उनकी मुस्कुराहट से लेकर अदाएं तक सब मधुबाला से मिलता था। इन दोनों के बीच इतनी समानता थी कि मधुबाला को 'बॉलीवुड की मर्लिन मुनरो' के टैग से भी नवाजा गया था।   
विज्ञापन

3 of 6
वेरा फार्मिगा, अश्विनी भावे - फोटो : social media
वेरा फार्मिगा- अश्विनी भावे
हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फिल्म 'कॉनज्यूरिंग' में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री वेरा फार्मिगा बिल्कुल बॉलीवुड अभिनेत्री अश्विनी भावे जैसी दिखती हैं। अश्विनी भावे फिल्म 'सैनिक' में अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आईं थी। जहां वैरा हॉलीवुड में अपनी अदाकारी का दम दिखा रही हैं, वहीं अश्विनी अब बॉलीवुड से दूर अपनी जिंदगी शांति से बिता रही हैं।

4 of 6
सैंड्रा बुलक, अनीता राज - फोटो : social media
सैंड्रा बुलक- अनीता राज
हॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से सैंड्रा बुलक हूबहू बॉलीवुड अभिनेत्री अनीता राज जैसी लगती हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी अनीता राज जहां अब टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं। वहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में सैंड्रा अपनी एक सफल पारी खेल रही हैं। दोनों ही अपनी-अपनी इंडस्ट्री का एक जाना -पहचाना नाम है।
विज्ञापन

5 of 6
एनी हैथवे, दिया मिर्जा - फोटो : social media
एनी हैथवे- दिया मिर्जा
हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका एनी हैथवे बॉलीवुड एक्ट्रेस हूबहू दिया मिर्जा के जैसी दिखती हैं। एनी हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'इंटरस्टेलर' और 'बैटमैन: द डार्क नाईट राइसेस' में मुख्य भूमिका निभाते हुई नजर आ चुकी हैं। वहीं दिया मिर्जा को भी बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है। वह अपनी अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाइफा वेहबे-राखी सावंत - फोटो : social media
राखी सावंत- हाइफा वेहबे
हॉलीवुड अभिनेत्री हाइफा वेहबे और बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत का चेहरा भी काफी हद तक एक जैसा दिखता है। हाइफा लेबनान की रहने वाली हैं। इन दोनों की शक्ल के साथ-साथ इनका बर्ताव भी एक-दूसरे से मिलता है। दरअसल, दोनों ही अपने दिए बयानों की वजह से ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। और तो और जैसे राखी सावंत अभिनेत्री होने से ज्यादा एक डांसर के रूप में लोकप्रिय हैं, वैसे ही हाइफा भी एक अभिनेत्री होने से ज्यादा एक सिंगर के रूप में चर्चित हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें