फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayannah Mukey: हार्ले क्विन के फॉलो से मिला बॉलीवुड को नया इशारा, हॉलीवुड तक पहुंची नयना मुके की शोहरत

Wed, 24 Aug 2022 02:14 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
हार्ले क्विन, नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मोस्ट डिजायरेबल वुमेन लिस्ट में अपना जलवा दिखा चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री नयना मुके के लिए मंगलवार का दिन एक नया सरप्राइज लेकर आया। नयना मुके से हाल के दिनों में लॉस एंजेलिस स्थित दो भारतीय कंपनियों ने नयना से इंडो अमेरिकन फिल्मों के लिए संपर्क किया है। और, अब हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हार्ले क्विन ने नयना मुके को उनके इंस्टाग्राम पर फॉलो करके संकेत दिया है कि कुछ न कुछ तो बड़ा होने वाला है। सूत्र बताते हैं कि नयना मुके की सांवली सलोनी और छरहरी काया को लेकर अमेरिका के कुछ स्वतंत्र निर्माता उनको एक बड़ी वेब सीरीज में एक भारतीय एजेंट के रूप में कास्ट करने की कोशिश करते रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हार्ले क्विन, नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नयना मुके इन दिनों अभिनय के अलावा सामाजिक कार्यों में भी काफी तल्लीन हैं। सिनेमा की चुनिंदा सफल कारोबारी महिलाओं में शामिल नयना मुके इन दिनों एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी से जुड़ी हुई हैं, ये कंपनी भारत में उन महिलाओं का एक नेटवर्क बना रही है जो अपनी सामर्थ्य अनुसार घर में दो चार टिफिन खाना बना सकती है। ये नेटवर्क इन गृहणियों के हाथों से बना खाना इच्छुक लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। हार्ले क्विन भी लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और दोनों के बीच का ये नया रिश्ता उनके सामाजिक कार्यों के बीच पुल का काम भी कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने सामाजिक कार्यों को लेकर भी नयना खूब सक्रिय रहती हैं। हाल ही में शी अवार्ड से पुरस्कृत होने के बाद नयना ने ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में कहा था, ‘महिला सशक्तिकरण की शुरुआत बचपन से होती है। अगर माता पिता अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा दिला दें तो फिर वह अपने लिए आर्थिक स्वावलंबन खुद तलाश लेगी। साथ ही बेटियों को ये भी सिखाना जरूरी है कि उनका कौशल ही उनका सबसे बड़ा हथियार है। बेटियों को अपना काम ईमानदारी से सीखना चाहिए। शॉर्टकट के रास्तों से दूर रहना चाहिए और अपने हुनर में तासीर पैदा करनी चाहिए कि जहां भी वे काम करें, हमेशा दमकती रहें।’

4 of 5
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नयना मुके रंगमंच की काबिल अदाकारा हैं और वह उन गिनी चुनी बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने रंगमंच की बाकायदा तालीम ली है। थिएटर में मास्टर्स करने वाली नयना मुके देश की चोटी की मॉडल्स में शुमार हैं और देश के विभिन्न ब्रांड के लिए काम कर चुकी हैं। फिल्मों के अलावा टेलीविजन औj डिजिटल दुनिया में भी लगातार सक्रिय रहने वाली नयना मुके के लिए अभिनय एक पैशन रहा है, लेकिन उनका मानना रहा है कि आर्थिक रूप से मजबूत होकर इस क्षेत्र में आना बेहतर परिणाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नयना मुके को इस साल के शी अवार्ड्स में ‘वर्सेटाइल फेस ऑफ द ईयर’ माना गया था। शी ब्यूटी अवार्ड्स हर साल उन महिलाओं को दिए जाते हैं जिन्होंने हमने हौसले, हिम्मत, और उत्साह से अपने आसपास के लोगों को प्रभावित किया है। इसकी कसौटी रहती है, कोशिशें, त्याग और कौशल। इन तीन कसौटियों पर कसी गई महिलाओं को एक पैनल के सामने अपनी बात रखनी होती है। तमाम दौर के परीक्षणों के बाद और धरातल पर किए कामों के आकलन के बाद ये पुरस्कार चेन्नई में दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें