फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय-रश्मिका का प्यार हुआ गहरा, सामंथा-राज पर चढ़ा इश्क का खुमार; शादी के बाद कई कपल्स मना रहे पहली होली

Wed, 04 Mar 2026 01:48 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Couple First Holi After Marriage: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, प्यार का रंग भी इस उत्सव के साथ गहरा हो जाता है। खासकर शादी के बाद जब कपल्स पहली होली मनाते हैं तो उनके लिए यह दिन यादगार बन जाता है। इस साल कई सेलिब्रिटी कपल्स भी शादी के बाद पहली होली मना रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 7
सेलेब्स शादी के मनाएंगे पहली होली - फोटो : अमर उजाला

‘आज न छोड़ेंगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली…’ 
कुछ इसी गाने की तर्ज पर हाथों में अबीर और गुलाल लिए अपनी सजनी को साजन रंग लाएंगे। सजनी भी ‘मुझे रंग दो…’ की धुन पर थिरकती दिख जाएंगी। कुछ ऐसा ही नजारा बॉलीवुड से लेकर साउथ सेलिब्रिटीज के घर-आंगन में होली के दिन देखने को मिल सकता है। इस साल रश्मिका और विजय देवरकोंडा से लेकर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन तक शादी के बाद अपनी पहली होली साथ मनाएंगे। इस लिस्ट में कई और जोड़े भी शामिल हैं, जानिए किन-किन सेलिब्रिटीज कपल्स पर चढ़ेगा होली का रंग।

विज्ञापन

2 of 7
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

‘श्रीवल्ली’ बन रश्मिका लगाएंगी विजय पर रंग 
26 फरवरी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल्स की शादी की तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। शादी-शुदा जोड़े के तौर पर पर रश्मिका और विजय अपनी पहली होली भी मनाएंगे। दोनों की होली की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन

3 of 7
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु - फोटो : इंस्टाग्राम

सामंथा के बलम ‘राज’ चलाएंगे पिचकारी 
साउथ फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा रूथ और डायरेक्टर राज निदिमोरु ने भी पिछले साल दिसंबर में शादी की। यह बतौर कपल उनकी पहली होली होगी। सामंथा की जिंदगी में राज ढेर सारी खुशियां लेकर आए हैं तो होली भी उनके लिए खास होगी। सामंथा पर भी राज के प्यार का रंग इस होली खूब चढ़ने वाला है। 

4 of 7
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन - फोटो : इंस्टाग्राम

स्टेबिन बेन की ‘साहिबा’ बनकर नूपुर झूमेंगी 
जनवरी महीने में कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन संग साथ फेर लिए हैं। इस कपल की शादी भी खूब चर्चा में रही। ‘साहिबा’ जैसे हिट सॉन्ग गाने वाले सिंगर स्टेबिन बेन नूपुर सेनन के साथ शादी के बाद पहली होली खलेंगे। कृति सेनन भी इनके होली जश्न में शामिल हो सकती हैं। 

विज्ञापन

5 of 7
रॉकी जायसवाल, हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान और रॉकी का रिश्ता होगा मजबूत
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान ने पिछले साल जून महीने में रॉकी जयसवाल को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों ने कोर्ट मैरीज की। कैंसर जैसी बीमारी में रॉकी ने हर कदम पर हिना खान का साथ दिया। अब इनकी शादी हो चुकी है, दोनों टीवी के एक आइडल कपल माने जाते हैं। ऐसे में इस कपल की पहली होली भी खास होगी। 

विज्ञापन

6 of 7
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी - फोटो : इंस्टाग्राम

अविका गौर ‘वधू’ बनकर मिलिंद के लिए बनाएंगी पकवान
‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने तो लाइव टीवी पर मिलिंद चंदवानी के साथ पिछले साल सितंबर महीने में शादी की। इस जोड़े की शादी को लाखों लोगाें ने टीवी पर देखा। इस साल यह कपल भी अपना पहला होली का त्योहार मनाएगा। अविका गौर तो सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ का हर अपडेट देती हैं तो होली की फोटो भी जरूर पोस्ट करेंगी और फैंस के साथ अपनी खुशियों को साझा करेंगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नंदीश संधू और कविता बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@nandishsandhu
नंदीश संधू और कविता भी होंगे जश्न में मगन
टीवी एक्टर नंदीश संधू ने भी कुछ महीने पहले कविता बनर्जी से शादी की है। यह नंदीश की दूसरी शादी है। लेकिन कविता के साथ शादी के बाद पहली होली खेलना उनके लिए खास होगा। नंदीश भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो कविता संग अपनी पहली होली की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर कर सकते हैं। 
इस तरह बॉलीवुड, साउथ और टीवी तक ये कपल्स अपनी पहली होली की खुशियों में डूबे हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें