होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। इस त्योहार का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। पूरे देश में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। बॉलीवुड की होली भी काफी मशहूर है। फिल्म जगत के सितारे अपने ही अंदाज में इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं। जहां कई सेलेब्स होली को धूमधाम से मनाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जो होली नहीं खेलते। आज हम आपको ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रंगों से काफी दूर रहते हैं।