फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2021: बॉलीवुड के इन सितारों की शादी के बाद होगी पहली होली, देख लें पूरी सूची

Mon, 29 Mar 2021 07:48 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इस साल इन सितारों की होगी शादी के बाद पहली होली - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए होली की तैयारियों पर गहरा असर पड़ा है। यहां तक कि बिग बी के घर जलसा पर हर साल होने वाली शानदार होली पार्टी इस साल भी रद्द कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ बीते कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारों की शादियां देखने को मिलीं तो यह स्पष्ट तौर पर सामने है कि इन नई नवेली जोड़ियों के लिए यह होली पहली होली रहेगी। तो चलिए बताते हैं उन सितारों के बारे में जो शादी के बाद अपनी पहली होली मनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn
वरुण धवन और नताशा दलाल
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपने बचपन की साथी नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। हालांकि कोरोना महामारी के कारण जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बहुत कम लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, बावजूद इसके जोड़े को पूरे बॉलीवुड ने शुभकामनाएं दी थीं। शादी के बाद वरुण धवन और नताशा दलाल की यह पहली होली है।

 
विज्ञापन

3 of 7
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू  - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू 
यह साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। काजल अग्रवाल ने 30 अक्तूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से मुंबई के ताज होटल से शादी रचाई। दोनों की शादी में केवल कुछ खास रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। काजल और गौतम इस साल पहली होली मनाएंगे।

4 of 7
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने इस साल 24 अक्तूबर को अपने करीबी दोस्त रोहनप्रीत सिंह से दिल्ली में शादी की थी। दोनों की शादी चर्चित शादियों में से एक थी। इतना ही नहीं शादी के बाद यह जोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। दोनों की इस बार पहली होली रहने वाली है।
विज्ञापन

5 of 7
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : इंस्टाग्राम
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता राणा दग्गुबाती ने अगस्त 2020 में शादी कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। इन दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थीं। इस जोड़े की भी शादी के बाद यह पहली होली है।
विज्ञापन

6 of 7
साशा रामचंदानी और हरमन बावेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी
बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा हाल ही में साशा रामचंदानी संग शादी के बंधन में बंधे हैं। हरमन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। हाल ही में उनके दोस्त राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर संगीत समारोह का एक खास वीडियो भी साझा किया था जिसे खूब पसंद किया गया था। शादी के बाद हरमन और साशा की यह पहली होली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निहारिका कोनिडेला, चैतन्य जेवी  - फोटो : सोशल मीडिया
निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी 
साउथ फिल्मों की अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला ने नौ दिसंबर को शादी कर ली है। उससे पहले उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। निहारिका ने बिजनेसमैन चैतन्य जेवी के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर में हुईं। निहारिका कोनिडेला लंबे समय से चैतन्य जेवी को डेट कर रही थीं। शादी के बाद इनकी भी यह पहली होली रहने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें