यश चोपड़ा, रेखा, अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
इस गाने के दौरान कई बार अमिताभ रेखा को रंग लगाते हैं वहीं संजीव कुमार और जया दूर से ही उनका रोमांस देखते हैं। फिल्म में इसे मस्ती भरे अंदाज में दिखाया गया था, लेकिन असल जिंदगी में भी अमिताभ- जया और रेखा का लव ट्राएंगल था ऐसे में दर्शकों को ये गाना खूब पसंद आया था। अमिताभ और रेखा ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था जिसमें 'मिस्टर नटवरलाल', 'सिलसिला', 'दो अनजाने', 'नमक हराम', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी फिल्में शामिल हैं।