फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2020: शादी के बाद ये पांच कपल एक साथ मना रहे पहली होली, कपूर खानदान का बेटा भी शामिल

Tue, 10 Mar 2020 12:08 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mona Singh, Armaan Jain and Kamya - फोटो : file photo
होली का त्योहार इस बार कुछ सितारों के लिए और भी खास है। इसकी वजह इन सितारों की शादी के बाद की पहली होली है। इसमें कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने साल 2019 के आखिरी में शादी की तो वहीं कुछ सितारे 2020 में शादी के बंधन में बंधे। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जो शादी के बाद 10 मार्च को अपनी पहली होली एक साथ मना रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Shyam and Mona Singh - फोटो : Instagram
'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से सुर्खियां बटोरने वाली मोना सिंह (Mona Singh) बीते साल 27 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधीं। मोना ने ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग करीबी दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। 38 साल की मोना ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही हाथों में कलीरें पहनी थीं और लहंगे के साथ व्हाइट ज्वैलरी मैच की थी। जबकि श्याम क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए थे। मोना की शादी के बाद यह पहली होली है। 
विज्ञापन

3 of 6
Kamya Punjabi and Shalabh - फोटो : Instagram
अभिनेत्री काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने धूमधाम से ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग (Shalabh Dang) के साथ 10 फरवरी, 2020 को सात फेरे लिए। काम्या पंजाबी की ये दूसरी शादी है। शादी के बाद काम्या और शलभ ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी दिया था जिसमें कई सितारे पहुंचे थे। शादी के बाद काम्या पंजाबी और शलभ की यह पहली होली है। 

4 of 6
anurag sharma wedding - फोटो : social media
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने इस साल 31 जनवरी को सात फेरे लिए। इस अभिनेता का नाम अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) हैं। अनुराग पांच साल से नंदिनी गुप्ता को डेट कर रहे थे। शादी के बाद इस कपल की भी यह पहली होली है। 
विज्ञापन

5 of 6
armaan jain wedding - फोटो : social media
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरमान जैन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के संग शादी के बंधन में इस साल तीन फरवरी को बंध गए। करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा। बॉलीवुड के कई स्टार्स और करीबी इस हाई-प्रोफाइल समारोह में शामिल हुए थे। इस कपल की भी शादी के बाद यह पहली होली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neha pendse - फोटो : social media
टीवी सीरियल 'मे आई कमइन' और सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने इस साल शादी की। नेहा ने पांच जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह संग सात फेरे लिए थे। नेहा और शार्दुल की शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी। अपनी शादी में नेहा पीच कलर की साड़ी और कुंदन की ज्वैलरी पहने नजर आईं थीं तो वहीं शार्दुल क्रीम रंग का पायजामा-कुर्ता पहने थे। शादी के इस कपल की भी यह पहली होली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें