यूनीसेफ (UNICEF) की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में करीब 3.7 करोड़ लोग एचआईवी से संक्रमित हो चुके हैं। ये एक ऐसी बीमारी है जिसपर लोग बात करने से कतराते हैं। हाल ही में गुड मॉर्निंग अमेरिका शो के प्रोड्यूसर टोनी मॉरिसन ने अपना अनुभव दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने बताया कि कैसे 8 साल तक वो दुनिया से इस बात को छुपाते रहे। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो कौन सी चीज है जिसने उन्हें इसे लेकर बात करने की प्रेरणा दी। वो लिखते हैं, मैं एचआईवी के साथ पिछले आठ साल से जी रहा हूं, कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जब मुझे अपनी इस बीमारी को लेकर शर्मिंदगी महसूस न हुई हो। समाज मुझे शर्मिंदा होने के लिए कहता रहा। मैंने यह मान लिया था कि मैं प्यार के लिए नहीं बना।
टोनी मॉरिसन कहते हैं लोगों को एचआईवी के साथ जीना सीखना चाहिए। एड्स होने का मतलब ये नहीं कि आप मरने वाले हैं। इसे सही समय पर इलाज की जरूरत होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 9 जुलाई 1986 को मुंबई के एक अस्पताल में एड्स के पहले मरीज के मौत हुई थी। एड्स को लेकर न सिर्फ देश में बल्कि पूरे विश्व में कई संगठन इस पर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। आम लोगों के साथ ही कई सेलिब्रिटी भी इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कौन थे वो सितारे...