फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit The First Case BO Collection: पांचवें दिन धीमी पड़ी राजकुमार राव की फिल्म की रफ्तार, मंगलवार को इतना रहा कलेक्शन

Wed, 20 Jul 2022 08:45 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार राव को मंझे हुए कलाकारों में शुमार किया है। उनका अभिनय, स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आता है। यही वजह है कि उनकी ज्यादार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद की जाती हैं। इस शुक्रवार को राजकुमार राव की फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा बेहतरीन रोल में नजर आई हैं। बता दें कि रावकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की एकसाथ ये पहली फिल्म है। ओपनिंग डे पर तो इस फिल्म ने बढ़िया कमाई की है और पहले वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई ठीक-ठाक ही रही है। तो चलिए जानते हैं कि इस 'हिट द फर्स्ट केस' ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन

2 of 4
‘हिट द फर्स्ट केस’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'हिट द फर्स्ट केस' में हिट मतलब होमिसाइड इंटरवेंशन टीम से है। इस फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आए हैं, जो एक गुमशुदा महिला की तलाश में है। वहीं सान्या मल्होत्रा ने राजकुमार की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया है। 'हिट द फर्स्ट केस' को तेलुगू में भी इसी नाम से बनाया जा चुका है। ये तेलुगू रीमेक फिल्म है और इसका निर्देशन शैलेश कोलानु ने किया है। रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। जानकारी के मुताबिक साउथ फिल्म का जल्द ही दूसरा पार्ट भी बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

3 of 4
हिट द फर्स्ट केस टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'हिट द फर्स्ट केस' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 1.35 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला था। फिल्म के बिजनेस में दूसरे दिन लगभग 45 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। रविवार को इस फिल्म ने 2.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म के मंगलवार के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने मात्र 83 लाख रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन

4 of 4
‘हिट द फर्स्ट केस’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ के दमदार निर्देशक डॉ. शैलेश कोलानू ने तकरीबन 35 से 40 करोड़ के बजट में इस फिल्म को बनाया है। फिल्म की समीक्षाएं मिली-जुली हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है तो फिल्म परत दर परत खुलती जाती है। फिल्म को टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव को भी खूब तारीफ मिल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें