फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'हिट द फर्स्ट केस' की कमाई में आई गिरावट, 'थॉर 4' का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल

Wed, 20 Jul 2022 08:04 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हिट द फर्स्ट केस, थॉर लव एंड थंडर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर इस समय तीन फिल्मों में कलेक्शन को लेकर बड़ी लड़ाई चल रही है। पहली शाबास मिथु दूसरी हिट द फर्स्ट केस और तीसरी हॉलीवुड की फिल्म थॉर लव एंड थंडर। इनमें से थॉर लव एंड थंडर तो बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। वहीं शाबाश मिथु तो धीरे-धीरे फ्लॉप की कैटेगरी में जाती नजर आ रही है। हिट द फर्स्ट केस बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठॉक कमाई कर रही है। इसके अलावा आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही है। तो आइए जानते हैं मंगलवार को हुई फिल्मों की कमाई के बारे में-
विज्ञापन

2 of 4
‘हिट द फर्स्ट केस’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिट: द फर्स्ट केस
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं है। बीते कई समय से साउथ की फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं। शायद यही वजह है कि साउथ फिल्मों द्वारा सेट किए गए स्तर तक पहुंचने में बॉलीवुड की फिल्मों को अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म हिट द फर्स्ट केस भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने बीते मंगलवार को मात्र 83 लाख रुपये की कमाई का आंकड़ा छुआ है। 
विज्ञापन

3 of 4
शाबाश मिट्ठू टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
शाबाश मिथु
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म शाबाश मिथु में तापसी पन्नू ने मिताली का किरदार निभाया है। इस बायोपिक की शुरुआत को बढ़िया रिव्यू के साथ हुई थी, लेकिन ओपनिंग डे पर ही फिल्म का कलेक्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80 लाख का कारोबार किया। वहीं फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन में भी कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन

4 of 4
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थॉर लव एंड थंडर
सिनेमाघरों में चल रही फिल्म थॉर लव एंड थंडर इन दिनों सबसे बढ़िया कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 81.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई 24.23 करोड़ रुपये रही। फिल्म के तेरहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने मंगलवार को हिंदी संस्करण में 51 लाख रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें