फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit the First Case: क्या साउथ की रीमेक से राजकुमार को मिलेगी कामयाबी? जानें पिछली फिल्मों का कैसा रहा हाल

Fri, 24 Jun 2022 04:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राजकुमार राव की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में होती है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘हिट: द फर्स्ट केस’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में पहली बार राजकुमार सान्या मल्होत्रा के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इसी नाम से 2020 में आई तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। साउथ और रीमेक दोनों ही फिल्मों का निर्देशन डॉ. शैलेश कोलानु ने किया है। 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। राजकुमार की इसी साल रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, ऐसे में फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ‘हिट: द फर्स्ट केस’ की रिलीज से पहले हम आपको राजकुमार राव की पिछली दो साल में आई फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया
बधाई दो (2022)
राजकुमार राव की यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई थी। हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर) समुदाय की कहानी को दिखाया गया था। इसमें राजकुमार राव के साथ भूमि पेडनेकर नजर आई थीं। 35 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई और 16.89 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
रूही - फोटो : सोशल मीडिया
रूही (2021)
यह एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार और वरुण जाहन्वी को किडनेप कर लेते हैं और कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। 20 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30.33 करोड़ रुपये कमाए थे और सफल साबत हुई।

4 of 7
शिमला मिर्च - फोटो : सोशल मीडिया
शिमला मिर्च (2020)
रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं। फिल्म की कहानी अविनाश की है, जो फैमिली ट्रिप पर शिमला जाता है और वहां उसे नैना से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब नैना अविनाश का लव लेटर अपनी मां (हेमा मालिनी) को दे देती है। 15 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
मेड इन चाइना - फोटो : सोशल मीडिया
मेड इन चाइना (2019)
मेड इन चाइना का निर्देशन मिखिल मुस्ले ने किया था। इस फिल्म मौनी रॉय ने राजकुमार राव की पत्नी का किरदार निभाया था। व्यापार में तरक्की के लिए राजकुमार को मौनी चीन जाने को मनाती हैं। इसके बाद राजकुमार चीन जाते हैं और उसके बाद उनके साथ क्या होता है वही फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म को बनाने में 25 करोड़ लगे थे, जो बॉक्स ऑफिस पर 12.80 करोड़ ही कमा पाई थी।
विज्ञापन

6 of 7
जजमेंटल है क्या - फोटो : सोशल मीडिया
जजमेंटल है क्या (2019)
इस फिल्म में राजकुमार राव और कंगना रणौत नजर आए थे। प्रकाश कोवेलामुडी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी डबिंग कलाकार बॉबी की है, जो अपने घर का एक हिस्सा केशव और रीमा को किराए पर देती है। बॉबी दंपत्ति का पीछा करती है और केशव पर शक करती है। इस फिल्म को बनाने में 29 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह विफल साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा - फोटो : सोशल मीडिया
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (2019)
शैली चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्वीटी (सोनम कपूर) का कहानी दिखाई गई है। स्वीटी अपने पिता (अनिल कपूर) की खुशी के लिए एक लेखक (राजकुमार राव) से शादी के लिए तैयार हो जाती है। जबकि वह एक लड़की से प्यार सकती है। हालांकि बाद में वह अपने प्यार के लिए समाज से लड़ने को तैयार हो जाती है। 35 करोड़ से बनी यह फिल्म मात्र करीब 22 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें