'कहानी घर घर की 2'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लगातार आठ साल चला पहला सीजन
धारावाहिक ‘कहानी घर घर की’ का पहला प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर 16 अक्टूबर 2000 को शुरू हुआ और ये सीरियल लगातार आठ साल तक चलता रहा। साक्षी तंवर और किरण करमारकर की प्रमुख भूमिकाओं वाले इस धारावाहिक में इन दोनों ने पार्वती और ओम अग्रवाल के किरदार निभाए थे। मारवाड़ी परिवार की बहू के रूप में पार्वती ने स्टार प्लस के ही दूसरे धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बहू बनीं स्मृति ईरानी से ज्यादा लोकप्रियता उन दिनों हासिल की थी। फिल्म के दूसरे मुख्य कलाकारों में अली असगर, अनूप सोनी, श्वेता क्वात्रा, अचिंत कौर, सुयश मेहरा आदि शामिल थे। इसके अलावा श्वेता तिवारी से लेकर स्मिता बंसल, मानव गोहिल और चेतन हंसराज तक तमाम कलाकार इसके अलग अलग एपिसोड में दिखे। इस धारावाहिक को बाद में सिंहली भाषा में डब करके श्रीलंका में भी प्रसारित किया गया।