फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: पहले भाग से ज्यादा पसंद किए गए इन फिल्मों के सीक्वल, लिस्ट में कई सुपरस्टार की मूवीज शामिल

Sat, 13 Apr 2024 11:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बनी फिल्मों के सीक्वल को लेकर अक्सर यह सुनने को मिलता है कि पहले भाग की तुलना में इसका दूसरा पार्ट थोड़ा कमजोर था। हालांकि, आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वास्तव में प्रीक्वल से बेहतर थीं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में भी सफल रहीं। 
The Goat life: पीवीआर के मलयालम फिल्मों की स्क्रीनिंग बंद करने पर खफा निर्देशक ब्लेसी, करेंगे विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

2 of 6
डॉन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
डॉन 2
शाहरुख खान की डॉन 2 इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म डॉन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था, लेकिन इसके सीक्वल लोगों पर अपना जादू चलाने में ज्यादा कामयाब रहा। फिल्म में शाहरुख खान के सवांद से लेकर इसके एक्शन तक में काफी सुधार नजर आया था। यही वजह है कि यह फिल्म रिलीज के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी सफल रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
गदर 2 - फोटो : यूट्यूब
गदर 2
सनी देओल की गदर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के सीक्वल का एलान किया गया तो लोगों ने संदेह जताया कि यह अपनी पिछली सफलता की बराबरी नहीं कर सकेगी। हालांकि, इस फिल्म ने सभी को चौंकाते हुए बॉक्स ऑफिस पर 525.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

4 of 6
बागी 2  - फोटो : यूट्यूब
बागी 2 
टाइगर श्रॉफ की बागी टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर भी नजर आई थीं। हालांकि, जब इसका सीक्वल  आया तो दर्शकों ने इसे पहले भाग की तुलना में ज्यादा प्यार दिया। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ने 165.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन

5 of 6
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : यूट्यूब
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
तनु वेड्स मनु को दर्शकों ने खूब सराहा था। वहीं, इसके सीक्वल को भी जनता का खूब प्यार मिला। फिल्म में कंगना रणौत के डबल रोल की जमकर प्रशंसा हुई। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दृश्यम 2 - फोटो : यूट्यूब
दृश्यम 2
अजय देव की फिल्म दृश्यम लोगों को खूब पसंद आई थी। कई वर्षों के बाद जब इसका सीक्वल बना तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले भाग से भी ज्यादा कमाई करने में सफल रही। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 240.54  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Lokesh Kanagaraj: फैंस का इंतजार होगा खत्म, इस दिन लोकेश कनगराज की अगली फिल्म के शीर्षक से उठेगा पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें