फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: 'पत्नी को लगता है मुझे पैसों की समझ नहीं है', आर माधवन ने फाइनेंशियल लाइफ को लेकर कही ऐसी बात

Sat, 25 Jan 2025 01:24 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर माधवन ने अपनी पत्नी और फाइनेंशियल लाइफ को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बात की है। अभिनेता ने कहा कि उनकी पत्नी को लगता है उन्हें पैसों की समझ नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'हिसाब बराबर' हाल ही में रिलीज हुई है। इसी बीच अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपनी फाइनेंशियल लाइफ के बारे में बात की और कहा कि उनकी पत्नी सरिता को लगता है कि वो अपने आर्थिक मामलों को ठीक से नहीं देख सकते हैं। उन्हें अपने रुपये संभालना भी नहीं आता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर माधवन ने पत्नी को लेकर कही ये बात
जस्ट टू फिल्मी को दिए इंटरव्यू में आर माधवन ने अपनी फाइनेंशियल लाइफ को लेकर बात की। उन्होंने कहा, मेरी पत्नी को लगता है कि मैं पैसे के मामले में बहुत ज्यादा मूर्ख हूं। उन्हें लगता है कि मैं अपने पैसे को संभाल के नहीं रख सकता हूं। अगर कोई मुझसे फाइनेंशियल हेल्प मांगता है तो मैं तुरंत दे देता हूं। हालांकि, ऐसा नहीं है, मेरे पास जो है, मैं उसे खर्च करता हूं।
विज्ञापन

3 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टारडम को लेकर माधवन ने कही ये बात
आर माधवन ने कहा कि वे स्टारडम की अहमियत समझते हैं, लेकिन वह अपने व्यक्तित्व के अनुरूप खुद को ढालने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि स्टारडम के हिसाब से ही खुद को बदलने की कोशिश करता हूं। मैं अपने खर्च के बारे में बहुत सावधान नहीं हूं, लेकिन मैं हमेशा अपने बजट के हिसाब से ही रहता हूं। 

4 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माधवन को पसंद है स्ट्रीट फूड
आर माधवन ने कहा कि वे सड़क के किनारे मिलने वाले गोलगप्पे और भुट्टे या मकई खाना पसंद करते हैं। हालांकि, वो साफ सुथरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे देसी भुट्टे मिलने अब लगभग बंद हो गए हैं, बहुत कम मिलते हैं, लेकिन मुझे पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार में ढलने की करते हैं कोशिश
इससे पहले पीटीआई को दिए इंटरव्यू में माधवन ने कहा था कि अगर आपकी फिल्म में ऐसे कलाकार नहीं हैं, जो किरदार में पूरी तरह से ढल सकें, अपने डायलॉग्स को अच्छी तरह से बोल सकें, तो दर्शक आपकी फिल्म नहीं देखेंगे।’ आने वाले समय में माधवन दे दे प्यार दे टू में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें