अजय देवगन, किच्चा सुदीप
- फोटो : social media
एक कार्यक्रम के दौरान किच्चा सुदीप ने कहा कि "हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही।" इसके बाद, देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल से सुदीप की टिप्पणी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए हिंदी में लिखा, "किच्चा सुदीप, मेरे भाई, आपके अनुसार, अगर हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है, तो आप अपनी मूल भाषा [मातृभाषा] फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? हिंदी राष्ट्रभाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।" दोनों अभिनेताओं के ट्वीट के बाद, बॉलीवुड और दक्षिण भारत के कई अभिनेताओं के बयान आने शुरू हो गए।