फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics 2024: हिंदी फिल्मों से भी ओलंपिक का रहा है गहरा कनेक्शन, इन फिल्मों में दिखी झलक

Thu, 01 Aug 2024 05:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिंदी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
पेरिस ओलंपिक 2024 में  निशानेबाज मनु भाकर ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। एक ही ओलंपिक में उन्होंने दो कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया है। ओलंपिक खेलों की लोकप्रियता पूरे विश्व में फैली हुई है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी ओलंपिक को अपनी फिल्मों के जरिए दिखा चुका है। आज हम आपको कुछ ऐसी हिंदी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें ओलंपिक की झलक लोगों को देखने को मिली थी।
विज्ञापन

2 of 5
भाग मिल्खा भाग - फोटो : यूट्यूब
भाग मिल्खा भाग
फिल्म भाग मिल्खा भाग फरहान अख्तर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। इसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। फिल्म में मिल्खा सिंह को साल 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में भाग लेते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
गोल्ड - फोटो : यूट्यूब
गोल्ड
अक्षय कुमार की गोल्ड भी इस सूची में शामिल है। फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय भी नजर आई थीं। इस फिल्म में भी ओलंपिक की झलक लोगों को देखने को मिली थी। साल 2018 में आई इस फिल्म में भारत को आजादी के बाद साल 1948 में लंदन ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीतते हुए दिखाया गया था।

4 of 5
मैदान - फोटो : यूट्यूब
मैदान
अजय देवगन की मैदान हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय ने फुटबॉल कोच के रूप में शानदार अदाकारी दिखाई थी। इसमें भारतीय फुटबॉल टीम को 1956 के मेलबर्न ओलंपिक और 1960 के रोम ओलंपिक में भाग लेते हुए दिखाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंदू चैंपियन - फोटो : यूट्यब
चंदू चैंपियन
2024 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक थी। इस फिल्म में कार्तिक ने अपने अभिनय से लोगों के दिल जीत लिए। फिल्म में मुरलीकांत पेटकर को साल 1972 के पैरालंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीतते हुए दिखाया गया था।
Gyaarah Gyaarah: 'ग्यारह ग्यारह' से कृतिका कामरा का मोशन पोस्टर जारी, राघव के साथ उलझी जांच को सुलझा पाएंगी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें