सुबह से लेकर अब तक महाराष्ट्र में कई नामी सितारे जैसे अक्षय कुमार, सलमान खान, शाहरुख खान, अनुपम खेर, सोनू सूद वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोट डालने के बाद सभी ने लोगों को भी वोट डालने के लिए कहा और वोट का सही इस्तेमाल करने का संदेश दिया। ऐसा ही संदेश बॉलीवुड की कुछ फिल्में भी देती हैं। हिंदी में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें चुनाव और मतदान की अहमियत को बहुत अच्छे से समझाया गया है। जानिए, ऐसी कुछ फिल्मों और उनकी कहानी के बारे में।