भारी सुरक्षा के साथ मतदान करने पहुंचे सलमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रखा गया सुरक्षा का खास ख्याल
सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई की तरफ से कथित तौर पर जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस बीच उनकी सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई है। वे कहीं भी जाते हैं तो हैवी सिक्योरिटी के साथ चलते हैं। आज 20 नवंबर को एक्टर जब वोट डालने पहुंचे, तब भी उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया।