फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवसः अपनी हिंदी से बॉलीवुड में चमके ये स्टार्स, फैंस देते हैं मिसाल

Tue, 10 Sep 2019 03:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा में आज अंग्रेजी भाषा का बोलबाला है। बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे भी हैं जिन्हें अपनी मातृ भाषा बोलने में परेशानी होती है । वहीं कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्होंने हिंदी भाषा में अपना लोहा मनवाया है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस है । इससे पहले हम आपको उन कलाकार के बारे में बताते हैं जो फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ बेहतरीन हिंदी भी बोलते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
इस कड़ी में पहला नाम अमिताभ बच्चन का आता है। बिग बी के पिता श्रीहरिवंश राय बच्चन एक हिंदी कवि थे। शायद उनमें ये गुण अपने पिता की ही देन है। बात चाहे कोई टीवी शो होस्ट करने की हो या फिल्मों के संवाद की, अमिताभ अपनी हिंदी से लोगों का मन जीत लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ओमपुरी - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार ओम पुरी ने अपने करियर की शुरुआत एक ऐसे एक्टर के तौर पर की थी जिसकी अंग्रेजी में हालत पतली थी। लेकिन हिंदी में उन्हें कोई मात नहीं दे सकता था। हिंदी में अच्छी पकड़ और बेहतरीन एक्टिंग के चलते उन्हें आसानी से फिल्मों में काम मिला। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी भाषा भी सीखी और हॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया।

4 of 7
रजा मुराद
नकारात्मक रोल से लोकप्रिय होने वाले एक्टर रजा मुराद की आवाज के साथ हिंदी भी दमदार है। रजा अभी तक 200 हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्होंने एक पंजाबी फिल्म के साथ कई तेलुगु फिल्में और कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया है।
विज्ञापन

5 of 7
ashtutosh rana - फोटो : अमर उजाला
हिंदी भाषा की बात हो तो एक नाम आशुतोष राणा का भी आता है। आशुतोष की एक्टिंग बेहतरीन होने के साथ हिंदी भी लाजवाब है। वैसे तो आशुतोष मराठी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुके हैं लेकिन उनकी हिंदी का कोई तोड़ नहीं। अच्छी हिंदी के चलते उन्होंने कई टीवी शो भी होस्ट किए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Vinay Pathak
विदेश में पढ़ाई करने वाले विनय पाठक की अंग्रेजी के साथ हिंदी भी बहुत अच्छी है। कॉमेडी फिल्मों में विनय ने बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख के सहायक अभिनेता के रोल में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था । बिहार में पैदा होने के कारण विनय की भोजपुरी भी काफी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मनोज वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजे गए मनोज बाजपेयी की हिंदी से तो आप सभी वाकिफ होंगे। उनकी डायलॉग्स डिलीवरी भी शानदार होती है। अपनी एक्टिंग से एक अलग छाप छोड़ने वाले मनोज तेलुगु और तमिल की कई फिल्में भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें