फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ने वालीं उर्मिला के पास है करोड़ों की संपत्ति, यहां जानें 'रंगीला गर्ल' का फिल्मी सफर

Tue, 10 Sep 2019 03:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ज्वाइन करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार चुना था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब राजनीति से खुद को दूर करने के बाद सवाल ये उठता है कि उर्मिला बॉलीवुड में एक और पारी खेलेंगी? आइए बात करते हैं उर्मिला के अब तक के फिल्मी सफर के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की उन शख्सियतों में से हैं जिन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम शुरू किया और फिर बड़े होकर भी बड़े परदे पर जबर्दस्त धमाल मचाया। लीड हीरोइन के तौर पर उर्मिला की पहली फिल्म नरसिम्हा थी। इसके बाद फिल्म रंगीला (1995) ने उर्मिला के करियर को नई रफ्तार दी। इन फिल्मों के अलावा उर्मिला ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी जिसमें चमत्कार (1992), जुदाई (1997), सत्या (1998) शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
रंगीला फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते। इस फिल्म की कामयाबी ने उर्मिला को हीरोइन्स की पहली कतार में ला खड़ा किया था। देखा जाए तो इस फिल्म से उर्मिला को वह पहचान मिली जिनकी उन्हें तलाश थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था राम गोपाल वर्मा ने। उर्मिला मातोंडकर काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आई थीं। उर्मिला ने हिंदी के अलावा, तेलगू, तमिल, मराठी और मलयालम भाषाओं में भी फिल्में की हैं।

4 of 5
urmila matondkar
बात करें उर्मिला मातोंडकर के पति की तो उनसे 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं। 3 मार्च 2016 को उर्मिला और मोहसिन ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urmila matondkar - फोटो : social media

उर्मिला ने चुनावी नामांकन में खुद के पास 68.28 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति होने की जानकारी दी थी। उन्होंने मुंबई के रुपारेल कॉलेज से एस.वाय. बीए यानी बीए सेकंड ईयर तक पढ़ाई की है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्होंने खुद के पास 40.93 करोड़ की चल और 27.34 करोड़ की अचल संपत्ति है। कांग्रेस से अलग हो चुकीं उर्मिला एक बार फिर ग्लैमर की दुनिया में वापसी कर सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें