हिंदी दिवसः हिंदी सिनेमा में आज हिंदी की क्या हालत है ये हम सब जानते हैं। हिंदी फिल्मों में अंग्रेजी का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। कहीं ना कहीं फिल्ममेकर अंग्रेजी भाषा को प्रमोट कर रहे हैं। जबकि सिनेमा के शुरुआती दौर में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाता था। यहां तक कि कॉमेडी के लिए भी शुद्घ हिंदी के डायलॉग्स लिए जाते थे। आज हम करामाती हिंदी के कुछ ऐसे सीन दिखाएंगे जिन्हें देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि हिंदी भाषा सिर्फ हमारी मातृ भाषा ही नहीं है बल्कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक बेहतरीन तरीका भी है।
Trending Videos
विज्ञापन
इस कड़ी में पहली फिल्म आती है चुपके-चुपके। 1975 में बनी इस कॉमेडी फिल्म में धर्मेंद्र ने शुद्घ हिंदी बोलकर लोगों को गुदगुदाया था। देखें फिल्म का मजेदार सीन-
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की फिल्म याराना तो आपको याद ही होगी। इसमें बिग बी की हिंदी काफी खराब होती है और वो उसे शुद्घ करने के लिए पढ़ाई करते हैं। आइए एक बार फिर उसी सीन की याद ताजा की जाए जिसमें अमिताभ जिंदगी को जंदगी कहते हैं।
फिल्म तकदीरवाला में कादर खान और असरानी की हिंदी की जुगलबंदी को कौन भूल सकता है। दोनों ने शुद्घ हिंदी के डायलॉग्स बोलकर लोगों को खूब हंसाया। आइए देखते हैं दोनों का एक सीन जिसमें उन्होंने आइसक्रीम का हिंदी नाम बताया है।
विज्ञापन
फिल्म 'हे बेबी' एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म मानी जाती है। आज के जमाने के एक्टर होने के बावजूद फरदीन खान ने शानदार हिंदी के डायलॉग्स बोले हैं। कॉमेडी की बात करें तो ये एक यादगार फिल्म है। फरदीन खान के ये डायलॉग सुनकर आपकी हंसी रुकेगी नहीं।
विज्ञापन
फिल्म 3 इडियट्स साल 2009 की बेस्ट फिल्म थी। एक्टर ओमी वैद्य ने फिल्म में चतुर रामालिंगम का किरदार निभाया था और इनकी शुद्घ हिंदी से भरी वाे स्पीच कोई नहीं भूल सकता। तो आइए एक बार फिर उसी स्पीच को सुनकर थोड़ा हंस लिया जाए।
1979 में बनी कॉमेडी फिल्म गोलमाल में ऋषिकेश मुखर्जी और अमोल पालेकर ने लाजवाब एक्टिंग की थी। वैसे तो फिल्म में कई सीन पेट पकड़कर हंसने को मजबूर करते हैं। लेकिन हम आपको दिखाते हैं इस फिल्म का बेस्ट कॉमिक सीन...