भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन की वजह से आम आदमियों की तरह सभी फिल्मी कलाकार भी अपने घरों में मौजूद हैं। घरों में रहकर भी कुछ रचनात्मक दिमाग के धनी कलाकार अपना समय पढ़ने, लिखने और कुछ दूसरे क्रिएटिव काम करने में बिता रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्हें हर हालात में सुर्खियों में रहना बहुत पसंद है। ऐसे ही कुछ गिने-चुने कलाकारों में से एक हैं हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री तापसी पन्नू।