फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने फैंस को ये कहने के लिए क्यों मजबूर हुई हिना खान? हमसे प्यार नहीं, नफरत करें

Fri, 02 Nov 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hina khan and shahrukh khan
बिग बॉस 11 से चर्चित टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों नए टीवी सीरियल के कारण चर्चा में हैं। इन दिनों वे फैंस को कह रही हैं कि प्यार नहीं, नफरत करें। मामला, हिना खान के नए सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2" से जुड़ा है। एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धमाका करने के आईं हिना खान के किरदार को बहुत पसंद किया जा रहा है। हिना ने अपने इस किरदार को लेकर कहा है कि, वह हमेशा से ही एक कोमोलिका जैसे किरदार को निभाना चाहती थी। लोग अगर कोमोलिका से नफरत करेंगे तो इसका मतलब ये होगा कि उन्हें मेरा काम पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
hina khan
हिना खान ने आगे कहा है कि, वह इस किरदार को उर्वशी ढोलकिया से अलग निभाएंगी। वह कहती हैं कि हर व्यक्ति का किसी भी किरदार को निभाने का तरीका थोड़ा अलग होता है। मैं भी कुछ नए अंदाज में लोगों को कोमोलिका से जोड़ना चाहती हूं। मैंने लोगों के बीच एक संस्कारी बहु के रुप में अपनी पहचान बना रखी है। हलांकि मैं अपनी छवि को थोड़ा से बदलना चाहती हूं।

 
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान
एक निगेटिव किरदार को निभाना मेरे लिए एक चुनौती है। जब हम अच्छे व्यक्ति का किरदार निभाते हैं तो हम चाहते हैं कि लोग हमसे प्यार करें। वहीं जब हम नकारात्मक किरदार को निभाते हैं तो यह चुनौति होती है कि लोग आपसे नफरत करें। सीरियल के प्रथम चरण के बारे में हिना कहती हैं कि, मुझे याद है कि कैसे हर घर में इस सीरियल को लोगों का प्यार मिला है।

4 of 5
Hina Khan
हिना के मुताबिक, मैं अपनी मां और दादी के साथ इस सीरियल को देखती थी। इस बार का कसौटी भी पहले की तरह ही हिट हो। इतिहास को दोहराया जाए और लोग इसे अच्छी रेटिंग दें। कसौटी जिंदगी के 2' को शुरू हुए 1 महीना हो चुका है। फाइनली शो में अब 'कोमोलिका' की एंट्री हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan - फोटो : Instagram
 एकता कपूर का ये शो तब से चर्चा में बना है जब से उन्होंने इसकी घोषणा की है। ब्लैक लहंगा-चोली में कोमोलिका बनीं हिना खान ने जब एंट्री मारी तो सभी लोग उन्हें देखते ही रह गए क्योंकि सभी को शो की मुख्य खलनायिका का इंतजार था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें