फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस और छोटा सा हार मिल जाए, करोड़ों की संपत्ति का मालिक हो जाएगा वो शख्स

Fri, 02 Nov 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने 9 साल छोटे मंगेतर निक जोनस से शादी करने वाली हैं । अभी तक प्रियंका ने शादी की डेट रिवील नहीं की है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी राजस्थान जोधपुर से होगी । हाल ही में निक जोनस के परिवार की ओर से प्रियंका चोपड़ा के लिए एक ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी गई थी । इस पार्टी में प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं ।
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra
प्रियंका ने व्हाइट कलर की गाउन पहनी थी । इसके साथ डायमंड नेकलेस और क्लच कैरी किया था । अब प्रियंका की इस गाउन और नेकलेस की कीमत सामने आई है । पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रिंयका ने अपने ब्राइडल शॉवर में मरचेसा की ड्रेस और टिफिनी एंड कंपनी की एक मिलियन डॉलर की ज्वैलेरी पहनी थी।
विज्ञापन

3 of 6
priyanka chopra
इस हिसाब से प्रियंका का ये डायमंड नेकलेस करीब एक मिलियन डॉलर यानी 7 करोड़ 27 लाख रुपए है । इसके अलावा प्रियंका ने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी पहनी हुई थी जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए है । प्रियंका ने अपने ब्राइडल शॉवर में दो गहने पहने थे उसकी कुल कीमत करीब 9.5 करोड़ आंकी जा रही है । 

4 of 6
priyanka chopra
अगर उनकी ड्रेस की बात करें तो हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने मरचेसा की ड्रेस पहनी थी उसकी कीमत करीब 4.4 लाख रुपए है । प्रियंका के लिए इस ब्राइडल शॉवर पार्टी का आयोजन उनकी करीबी दोस्त मुबिना और अंजुला ने किया था ।
विज्ञापन

5 of 6
priyanka chopra
इस फंक्शन में देसी गर्ल को बधाई देने के लिए सोनाली बेंद्रे और नीतू कपूर भी पहुंची थीं । तीनों की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी । साथ ही प्रियंका की सास और मां भी गोद भराई के इस फंक्शन में नजर आईं । पार्टी में प्रियंका ने अपने गर्ल गैंग के साथ खूब मस्ती की थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka chopra and nick jonas
जश्न में निक जोनस का भाई केविन जोनस, उसकी पत्नी डेनियल जोनस और उनकी बेटी अलेना भी शामिल हुए । बता दें कि प्रियंका की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक होगी । वहीं फैंस की नजरें दीपिका और रणवीर सिंह की शादी पर भी टिकी हुई है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें