फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान में हिना खान के लुक का मजाक उड़ाने वाले एडीटर को एक्ट्रेस ने दिया जवाब, बोलीं- ये सुनकर मुझे...

Sun, 26 May 2019 01:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
hina khan
हाल ही में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा था। इसमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी, कंगना रनौत समेत दूसरे सितारे अपने लुक से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। सबसे खास बात ये थी कि इस कान 2019 में हिना खान ने डेब्यू किया था। लेकिन
इस दौरान एक मैगजीन के एडीटर हिना के लुक को लेकर उनका मजाक बयान था। इस बात से हिना काफी दुखी हुई थीं।
विज्ञापन

2 of 6
hina khan
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान ने कहा, 'इतने बड़े पद पर बैठे इंसान से ऐसी बातें सुनना दिल तोड़ देने वाला होता है। मुझे बुरा लगा, मैं इस बात से इंकार नहीं करूंगी। मुझे लगा कि ऐसे कमेंट की जरूरत नहीं थी।'
विज्ञापन

3 of 6
hina khan
हिना ने आगे कहा, ' आप को जहां पहुंचना होता है, उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होती है। ऐसा करने के लिए स्टीरियोटाइप तोड़ना पड़ता है और कंफर्टजोन से बाहर आना पड़ता है। और ऐसा तब करना पड़ता जब आप टीवी से बहुत पैसे कमा रहे हैं। कान में जाना कोई सरल काम नहीं है।'

4 of 6
hina khan - फोटो : instagram
कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू को लेकर एक इंटरव्यू में हिना खान ने बताया कि रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू को लेकर वह बहुत ही उत्साहित थीं। हिना खान ने कहा, ‘जब मैं पहली बार रेड कार्पेट पर चलने वाली थी तो मैंने अपनी आंखें बंद कर ली थीं और मन में खुद से कह रही थीं कि हिना तुम्हारे लिए यह पहला मौका नहीं है, तुमने लाखों बार यह किया है, खुद पर विश्वास रखकर रेड कार्पेट पर चलो और अपना बेस्ट दो।'
विज्ञापन

5 of 6
salman khan, hina khan - फोटो : social media
क्या लिखा था एडीटर ने?
जितेश पिल्लई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिना के लुक्स पर लिखा 'अचानक कान, चांदीवली स्टूडियो बन गया है क्या?' एडिटर के इस बयान की बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई सेलिब्रिटीज निंदा की थी। खुद सलमान खान ने जितेश पर तंज कसते हुए कहा था, 'एक एडिटर के लिए ये एक जिम्मेदारी भरा कमेंट है। उन्होंने सोच-समझकर कमेंट किया है। मुझे नहीं समझ आया कि वो क्या कहना चाह रहे थे कि चांदीवली, कान बन गया या कान, चांदीवली।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hina Khan kasautii zindagii kay - फोटो : file photo
हिना ने पहले भी दिया था जवाब
हिना खान ने लिखा था 'मैं काफी दृढ़ हूं। मैं लगातार ऐसी ही रहूंगी। मुझे नहीं पता मैं कहां से हूं। ना ही इसकी जरूरत है। कृपया किसी जगह के आधार पर मुझेे डिफाइन ना करें। हमेशा की तरह आगे भी मैं कड़ी मेहनत करूंगी और अपने बलबूते एक जगह बनाने में कामयाब रहूंगी। ये मेरा आपसे वादा है।' बाद में विवाद बढ़ता देख एडिटर ने अपने बयान पर माफी मांगी ली थी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें