फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: अपने ही देश के पवेलियन में एंट्री न मिलने पर छलका हिना खान का दर्द, कहा- 'कम से कम मैं ऑडियंस...'

Fri, 20 May 2022 02:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
साल का सबसे बड़ी फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस इवेंट पर दुनियाभर की निगाहें हैं। ये फिल्म फेस्टिवल इसलिए भी खास होता है कि इसमें दुनियाभर के सितारे शिरकत करते हैं और रेड कार्पेट पर उनका शानदार लुक देखने को मिलता है। इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण को जूरी मेंबर के रूप में शामिल किया गया है। दीपिका के अलावा कान में पूजा हेगड़े, तमन्ना भाटिया, ऐश्वर्या राय, ए आर रहमान, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिना खान समेत अन्य लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कान फिल्म फेस्टिवल में दूसरी बार शिरकत की है। अभिनेत्री इस बार कान के लिए काफी एक्साइटेड थीं। वह राहत काजमी द्वारा निर्देशित  अपनी इंडो इंग्लिश फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' के पोस्टर लॉन्च के लिए गई थीं, लेकिन अभिनेत्री को अपने देश के पवेलियन में एंट्री नहीं मिली। हिना खान को इस बात से  बड़ा झटका लगा है। हिना खान ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने से 'निराश' हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के दूसरे दिन मंगलवार को दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, तमन्ना भाटिया, उर्वशी रौतेला, गायक मामे खान और अन्य जैसी हस्तियों की उपस्थिति में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में हिना खान को शामिल  नहीं किया गया था। 

4 of 5
हिना खान - फोटो : social media
फेस्टिवल के मौके पर फिल्म कंपेनियन के साथ एक इंटरव्यू में, हिना ने कहा- वह इंडिया पवेलियन में अपनी नई फिल्म का पोस्टर लॉन्च करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें इसके उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कान 2022 में सभी कलाकार एक ही इंडस्ट्री के हैं और हम यहां भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा- मैं अपनी फिल्म के पोस्टर लांच को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। हर कोई जानता है कि मैं इसके लिए आउंगी और मैं इंडियन पवेलियन का हिस्सा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram/realhinakhan
इंडिया पवेलियन इवेंट में शामिल न होने के बारे हिना ने कहा- हाल ही एक ओपनिंग सेरिमनी थी और इंडियन पवेलियन में इवेंट हो रहा था, वहां बॉलिवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि सिंगर्स भी थे। उनके अलावा कई और जानी-मानी टैलेंटेड हस्तियां थीं, लेकिन एलीट सिस्टम अभी भी है। हिना ने आगे कहा- ऐसा नहीं है कि मुझे उनसे जलन हैं। बल्कि मुझे तो उन पर गर्व होता है, साथ ही यह देखकर दिल टूट जाता है कि मैं वहां क्यों नहीं थी?' हिना खान ने आगे कहा, 'कम से कम मैं ऑडियंस में तो हो ही सकती थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें