हिमेश रेशमिया
'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में हिमेश ने कहा, 'हनीमून के लिए मैं और सोनिया दो जगह- दुबई और टोक्यो जाएंगे।' हिमेश ने बताया कि वह रविवार को दुबई रवाना होंगे। वहां कुछ दिन बिताने के बाद भारत लौट आएंगे क्योंकि 19 मई को उन्हें कानपुर में एक शो करना है। 'तेरा सुरूर' फेम गायक ने कहा, 'मेरी पत्नी सोनिया को दुबई में कुछ शॉपिंग करनी है। वह मेरी स्टाइलिस्ट भी हैं। मेरे अगले दो प्रोजेक्ट्स के लिए मेरा लुक वही डिजाइन करेंगी जिसके लिए उन्हें वहां से कुछ जरूरी चीजें लेनी हैं।'