फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल के बारे में बात करते हुए रो पड़े हिमेश रेशमिया, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Wed, 11 Sep 2019 08:11 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
आज (11 सितंबर) हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर का गाना तेरी मेरी कहानी रिलीज हुआ। ये गाना शूट के वक्त से ही सुर्खियों में बना हुआ है जिसकी वजह हैं सोशल मीडिया स्टार रानू मंडल। सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब हिमेश रेशमिया रो पड़े।
विज्ञापन

2 of 5
Ranu Mondal - फोटो : instagram
फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर का गाना तेरी मेरी कहानी के लॉन्चिंग इवेंट में रानू मंडल, हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी सोनिया कपूर भी मौजूद थीं। मीडिया से हिमेश गाने, फिल्म और रानू मंडल के बारे में बात कर रहे थे। लेकिन इस बीच अचानकी ही हिमेश भावुक हो गए और रोने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
भावुक और रोते हुए हिमेश रेशमिया को उनकी पत्नी सोनिया ने संभाला और आंसू पोछे। हिमेश के रोते हुए और उनकी पत्नी के आंसू पोछते हुए सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई हैं। फैंस इन फोटोज में कपल की और हिमेश की तारीफ कर रहे हैं। वहीं रानू को मौका देने के लिए फैंस उनको शुक्रिया भी कह रहे हैं।

4 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
इस खास मौके पर रानू ने कहा- मुझे सभी लोगों की आभारी हूं जो मुझे सभी ने इतना प्यार दिया। उनके प्यार के बदौलत ही मुझे आज गाना गाने का मौका मिला है। मेरी आवाज पर भरोसा करते हुए हिमेश जी ने मुझे ये बड़ा मौका दिया। मैं उनकी आभारी हूं।' इसके आगे रानू ने कहा- अगर मुझे लोगों का प्यार नहीं मिलता तो शायद मैं गाना नहीं गा पाती। मुझ पर ईश्वर की रहमत है जिसकी वजह से मैं गा पाती हूं। जब मैंने गाने गाना शुरू किया था तो कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी होगा, लेकिन मुझे मेरी आवाज पर भरोसा था। मैं लता जी की आवाज से प्रेरित हूं और बचपन से ही उनकी तरह गाने की कोशिश करती हूं और आगे भी कोशिश करती रहूंगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
रानू ने आगे कहा- 'मैंने कभी उम्मीद नहीं हारी थी। हां, लेकिन स्टेज पर गाने का मौका हिमेश जी ने दिया जो मैंने कभी सोचा नहीं था। हालांकि मैं पहले भी स्टेज पर गाने गा चुकी हूं लेकिन वो कुछ साल पुरानी बात है।' गौरतलब है कि सबसे पहले रानू का  रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए वीडियो  वायरल हुआ था। वीडियो में रानू लता मंगेशकर का गाना इक प्यार का नगमा गाते हुए नजर आ रही थीं।

पढ़ें: रानू मंडल: एक रात में स्टार और एक महीने में 'चमत्कार', फटे कपड़ों से लेकर चमचमाती साड़ी तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें