फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के बाद अब हिमांश कोहली को भी हुआ कोरोना, बोले- 'मैं इस वायरस को हल्के में नहीं लेता'

Sat, 05 Sep 2020 05:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : instagram/kohlihimansh
भारत में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं। बीते दिनों अभिनेता हिमांश कोहली ने बताया था कि उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से दुआओं की अपील भी की थी। अब खबर है कि हिमांश कोहली भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : instagram/kohlihimansh
दरअसल माता- पिता और बहन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हिमांश ने खुद का और घर के स्टाफ टेस्ट कराया था, लेकिन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। हिमांश ने बताया था कि घर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हाल ही हिमांश को इस महामारी के कुछ लक्षण महसूस हुए जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट फिर से कराया।
विज्ञापन

3 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : instagram/kohlihimansh
इस बार टेस्ट कराने पर हिमांश कोहली की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अभिनेता ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा , 'भगवान की कृपा और आप लोगों की दुआओं से मेरा परिवार ठीक होने की दिशा में बढ़ रहा है। हम कई बार सोचते हैं कि हमारे पास सबसे अच्छी इम्यूनिटी है, मेरे साथ कुछ नहीं होगा, हम लोग योद्धा हैं और हमें लगता है कि हम बहुत सावधानी बरतते हैं। लेकिन ऐसा होता नहीं है।'

4 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : instagram/kohlihimansh
हिमांश ने आगे लिखा है, 'मेरे माता-पिता और बहन के बाद मेरे अंदर भी कोरोना के लक्षण दिखाई देने लगे, जिसके बाद मैंने दोबारा कोरोना की जांच कराई और इस रिपोर्ट में मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं जरा भी नहीं डरा हूं, क्योंकि रिकवरी रेट काफी ज्यादा है। लेकिन मैं आप सब को बताना चाहता हूं कि इस वायरस को हर कोई अपने हिसाब से लेता है। मैं इस वायरस को हल्के में नहीं लेता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह आप में से किसी के पास न पहुंचे।' इसके साथ ही हिमांश ने घरेलू नुस्खा भी साझा किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली - फोटो : फाइल
बता दें कि हिमांश कोहली गायिका नेहा कक्कड़ के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थे। नेहा को कई मौकों पर इस बात को लेकर दुखी होते या आंसू बहाते हुए देखा गया है। वहीं हिमांश का कहना था कि उन्हें आरोपी की तरह दिखाया गया। कभी उनका पक्ष किसी ने नहीं जानना चाहा। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए। हालांकि उनके अलगाव की वजह आज तक सामने नहीं आई।

वकील विकास सिंह का दावा- 2019 तक ठीक थे सुशांत, रिया के आने के बाद बिगड़ी हालात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें