सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत की मौत केस में मुंबई पुलिस ने जांच को भटकाया। सिंह ने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और एनसीबी जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा करेंगे। सिंह ने शुक्रवार को कहा, मुंबई पुलिस ने जांच में समय बर्बाद किया। मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। मामले में ईडी और सीबीआई ने जांच शुरू की। इसके बाद एनसीबी भी जांच में जुटी है। मुझे भरोसा है कि तीनों एजेंसियां मामले में जल्द बड़ा खुलासा करेंगी।