हिमांश कोहली
- फोटो : instagram/kohlihimansh
आगे हिमांश ने कहा कि, 'मैं सच में उन लोगों से बोलना चाहता हूं जो कमेंट करते हैं, भाई नेहू की शादी हो गई मुझे पता है, मैं दोनों के लिए बहुत खुश हूं। मैं अपने लिए भी बहुत खुश हूं। मैं इस ट्रोलिंग से परेशान हो गया हूं'। बता दे किं नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। नेहा कक्कड़ ने खुद अपने ब्रेकअप की खबर को सोशल मीडिया साझा किया था। नेहा कक्कड़ ने यह भी बताया था कि ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में आ गई थीं। इसके बाद उन्हें कई मौकों पर रोते हुए भी देखा गया था।