हिमानी शिवपुरी
- फोटो : AmarUjala
टीवी और फिल्मों की वरिष्ठ अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी अपने काम पर पहुंच चुकी हैं। उनका मानना है कि यह वायरस तो हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे बाहर निकल कर शूटिंग करने आने में बहुत डर लग रहा था और मैं अभी भी बहुत डरी हुई हूं। यह स्थिति ही डरावनी है। लेकिन, ऐसे में ज्यादा उम्र के कलाकारों को किनारे नहीं करना चाहिए। इस पेशे में जैसे कलाकार बड़े होते जाते हैं, उनके पास काम कम होता जाता है। हमें तो पेंशन भी नहीं मिलता। जितना मिलता है वह लाइफस्टाइल मेंटेन करने में चला जाता है। ऐसे में हमें काम की जरूरत है।'