फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश भट्ट ने कहा- मैं नहीं चाहता दुनिया मुझे अच्छे इंसान के रूप में याद करे, यूजर्स बोले- हम इतने बेवकूफ नहीं हैं...

Sun, 19 Jul 2020 10:37 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेश भट्ट - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से कुछ सेलिब्रिटीज को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसमें करण जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट और महेश भट्ट को तो खासतौर पर उनके हर ट्वीट के बाद निशाने पर लिया जै रहा है। इस बीच कंगना रनौत ने  सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर कई तरह के सवाल उठाए। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने करण जौहर, महेश भट्ट (Mahesh Bhatt),आदित्य चोपड़ा से पूछताछ ना किए जाने पर भी गुस्सा जाहिर किया। 
विज्ञापन

2 of 5
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के इस इंटरव्यू के बाद महेश भट्ट ने उनपर निशाना साधते हुए ट्वीट्स किए। हालांकि अपने ट्वीट पर महेश भट्ट खुद ही ट्रोल हो रहे हैं। महेश भट्ट ने अपने ट्वीट में लिखा- मैं नहीं चाहता कि भावी पीढ़ी मुझे याद रखे। मैं नहीं चाहता कि दुनिया मुझे एक अच्छे व्यक्ति के रूप में याद करे। आप याद रखने के लिए सब कुछ करते हैं। आप अपने नाम पर हवाई अड्डे, टिकट, स्मारक चाहते हैं। चाहिए... स्थायी जीवन संभव नहीं है। स्थायित्व की खोज मनुष्य की त्रासदी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
महेश भट्ट और आलिया भट्ट
इसके अलावा महेश भट्ट ने एक कोट भी साझा किया। जिसमें लिखा था- ''सच्चे शब्द स्पष्ट नहीं होते हैं। मधुर शब्द सत्य नहीं होता। समझदार पुरुषों को अपनी बात साबित करने की जरूरत नहीं है; जिन पुरुषों को अपनी बात साबित करने की जरूरत है, वे बुद्धिमान नहीं हैं।'' महेश भट्ट ने इस कोट के जरिए कंगना रनौत को जवाब दिया है।
 

4 of 5
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट को उनके इस ट्वीट पर ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा- कोई भी यहां बेवकूफ नहीं है जो तुम्हें अच्छा इंसान माने। एक अन्य यूजर ने लिखा- रोज ट्रोल होने के लिए चले आते हो। कितनी भी सफाई दे दो, जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
कंगना ने एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही करण जौहर, महेश भट्ट (Mahesh Bhatt), आदित्य चोपड़ा से पूछताछ ना किए जाने पर भी गुस्सा जाहिर किया है। कंगना ने कहा है, इन चारों ही लोगों को एक्टर की मौत के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक इनसे पूछताछ नहीं की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें