ईशा अंबानी की शाही शादी आज है। वहीं मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया इस भव्य समारोह के लिए सज गया है। इससे पहले ईशा अंबानी की शादी का प्री वेडिंग फंक्शन उदयपुर स्थित ओबराय उदय विला और सिटी पैलेस में किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के अलावा हॉलीवुड सिंगर बियॉन्से और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन शामिल होने पहुंची।