बॉलीवुड की बार्बी डॉल कटरीना कैफ ने कुछ दिन पहले अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया था। इन दिनों वह मल्टीस्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर बोलती नजर आई हैं। कटरीना का कहना है कि हाल ही में इस पर आमिर खान ने बहुत खूबसूरत बयान दिया था। हर किसी ने अपना बेस्ट दिया था, लेकिन हमारी कोशिशें दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं।
विज्ञापन
2 of 5
thugs of hindostan
फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आए थे। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा था, लेकिन आमिर खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। बता दें फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपने उपर ली थी।
विज्ञापन
3 of 5
thugs of hindostan
बता दें यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने जनता से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि मैं जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। मुझे लगता है कि हमसे गलती हुई है। लोगों को फिल्म पसंद तो आई.. लेकिन उनकी संख्या बहुत कम थी। हम दर्शकों को अपने काम से फिर से इंप्रेस करने प्रयत्न करेंगे।
4 of 5
thugs of hindostan
भारत में यह फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन ठग्स को चीन में रिलीज किया जाएगा। बता दें आमिर की चीन में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। चीन में आमिर की फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती रही हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने अपने पहले दिन तो करीब 52.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद हर दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।
फिल्म के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब थियेटर मालिक मेकर्स से अपना डूबा रुपया मांग रहे हैं। हाल ही में एक थियेटर मालिक ने कहा है कि यश राज फिल्म्स ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के राइट्स को अपने द्वारा वितरण करने की जिम्मेदारी ली थी, जिस पर थियेटर मालिक सहमत भी हो गए। चूंकि फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है।