फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी के प्री वेडिंग में हिलेरी क्लिंटन ने भांगड़ा कर स्टेज हिलाया, अब तक का सबसे जबरदस्त VIDEO

Wed, 12 Dec 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hilary clinton - फोटो : instagram
ईशा अंबानी की वेडिंग सेरेमनी की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है । आज यानी 12 दिसंबर को ईशा दुल्हन बनेंगी और आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लेंगी । ईशा की शादी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में होगी। एंटीलिया को फूलों और लाइटों से नई दुल्हन की तरह सजा दिया गया है । 
विज्ञापन

2 of 5
mukesh ambani - फोटो : instagram
शादी से पहले उदयपुर के उदयविलास होटल में ईशा की प्री वेडिंग सेरेमनी हुई । इस सेरेमनी में बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे पहुंचे थे । इसके अलावा अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन भी अंबानी के खास मेहमानों में से एक थीं । साथ ही हॉलीवुड पॉप सिंगर बेयॉन्स ने खास परफॉर्मेंस दी । 
विज्ञापन

3 of 5
ISHA AMBANI WEDDING
ईशा की संगीत सेरेमनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । हाल ही में सेरेमनी का एक जबरदस्त वीडियो सामने आया है । इसमें नीता अंबानी की करीबी दोस्त हिलेरी क्लिंटन बॉलीवुड स्टार्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं । 

4 of 5
isha ambani - फोटो : twitter
हिलेरी ने नीता अंबानी के साथ 'तूने मारी एंट्री' गाने पर भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी । वहीं शाहरुख खान, हिलेरी को डांस स्टेप सिखाते हुए भी नजर आए । ईशा के पूरे संगीत में ये अब तक का सबसे मजेदार वीडियो है । अमेरिका की फर्स्ट लेडी रह चुकीं हिलेरी बॉलीवुड गानों पर थिरकती नजर आईं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mukesh ambani - फोटो : instagram
हिलेरी क्लिंटन के अलावा स्टेज पर ऐश्वर्या राय भी नजर आईं । ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ डांस कर रही थीं । तभी मुकेश अंबानी ने उन्हें देखा और जाकर गले मिले । फिर दोनों ने साथ में डांस किया । वहीं ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी स्टेज पर झूमती दिखीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें