देशभर में इन दिनों हिजाब विवाद गरमाया हुआ है। कर्नाटक के उडुपी जूनियर कॉलेज से शुरू हुआ यह हिजाब विवाद अब धीरे- धीरे पूरे देश में फैल चुका है। इस विवाद ने अब सियासी रुप ले लिया है। इस मुद्दे पर कई राजनेता अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में अब मनोरंजन जगत के कलाकार भी इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच अब सभी मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वालीं मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री पहले दिन से इस मामले पर खुलकर अपनी राय रख रही हैं। ऐसे में अब हाल ही में सोशल मीडिया पर स्वरा का एक नया ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, देश में जारी हिजाब विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्वरा ने इसे महाभारत में हुए द्रौपदी चीर हरण से जोड़ दिया है। अभिनेत्री ने हिजाब विवाद की तुलना द्वापर युग में हुए द्रौपदी चीर हरण से कर डाली। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, महाभारत में द्रोपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे… ऐसे ही आज याद आया।