बॉलीवुड सितारों को उनके अभिनय के कारण प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे ऐसे भी हैं, जिनका न केवल अभिनय अच्छा है बल्कि वे अपने अभिनय के साथ ही पढ़ाई में भी अच्छे रहे हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने कहा कि वे इंजिनियरिंग की पढ़ाई करने के साथ कॉर्पोरेट नौकरी करने का सपना देख रहे थे लेकिन एक ऑफिस विजिट के दौरान उन्हें लगा कि ये उनके लिए ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने की ठानी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल
विक्की कौशल ने इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है। अपने बॉलीवुड करियर के साथ ही वे पढ़ाई में भी नंबर वन थे, लेकिन स्टेज पर रहना उन्हें पसंद रहा इसलिए उन्होंने अभिनय का रास्ता चुना। विक्की बड़े पर्दे पर अपनी अभिनय की कला से फैंस के बीच छाए हैं।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा शिक्षित कलाकारों में से एक हैं। अमिताभ बच्चन ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से साइंस और आर्ट में आगे की पढ़ाई की। अमिताभ बच्चन अभिनय के साथ ही अपने व्यवहार के कारण भी प्रशंसकों के बीच छाए हैं।
अभिजीत भट्टाचार्या
अभिनेता अभिजीत भट्टाचार्या कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से वाणिज्य (बी. कॉम.) की पढ़ाई की है। उन्होंने 1981 में चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) का कोर्स करने के लिए मुंबई आ गए थे. हालांकि, उन्हें गायक बनना था। उनके गानों को प्रशंसक पसंद करते हैं।
प्रीति जिंटा
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मनोविज्ञान में उपाधी ग्रहण की। साल 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने डॉक्ट्रेट ऑफ आर्ट्स से सम्मानित किया। प्रीति जिंटा ने पढ़ाई के साथ ही अच्छा अभिनय भी किया है। उनकी फिल्मों को लोग पसंद करते हैं। प्रीति जिंटा फिलहाल फिल्मों से दूर अपने बच्चों को देख रही हैं।