फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan Box Office Report: जापान में इन पांच फिल्मों ने जमकर उड़ाया गर्दा, बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई

Mon, 06 Jan 2025 08:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Japan Box Office Report: जापान में भारतीय फिल्मों को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं कि किन पांच फिल्मों ने वहां के बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल दिखाया है।
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में जापान के बॉक्स ऑफिस पर 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म ने दस्तक दी है और अपने जबर्दस्त प्रदर्शन से दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। इस फिल्म पर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जापानी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कारनामा कर सकती है। इस बीच आइए जानते हैं कि अब तक कौन सी पांच भारतीय फिल्मों ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है...
यह भी पढ़ें-  Meenakshi Chaudhary: 'गोट' में काम करने के बाद डिप्रेशन में क्यों चली गई थीं मीनाक्षी? अभिनेत्री ने खोला राज
विज्ञापन

2 of 6
आरआरआर 2 में भी नजर आएंगे राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
आरआरआर
एस एस राजामौली की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'आरआरआर' ने जापान में जमकर धमाल मचाया था। फिल्म ने यहां की टिकट खिड़की पर कमाई का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यह फिल्म जापानी दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल रही और वहां की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगभग 37 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें-  Azaad Official Trailer: ‘आजाद’ के ट्रेलर में अजय देवगन का बागी अंदाज, अमन देवगन-राशा थडानी की जमी जोड़ी
विज्ञापन

3 of 6
मुथु - फोटो : यूट्यूब
मुथु
रजनीकांत की क्लासिक फिल्म मुथु ने जापानी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई थी। 'मुथु' का शानदार कथानक और रजनीकांत की अद्भुत अभिनय ने जापान में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22.79 करोड़ रुपये बटोरे थे।

4 of 6
बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली 2
इस लिस्ट में एस एस राजामौली की एक और फिल्म अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। 'बाहुबली 2' को जापान में खूब पसंद किया गया था। फिल्म के विजुअल्स और कहानी को वहां के दर्शकों ने खूब सराहा। जापानी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 17.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
थ्री इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
थ्री इडियट्स
राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' को पूरी दुनिया में पसंद किया गया था। शिक्षा और दोस्ती के संदेश के साथ यह फिल्म जापानी दर्शकों के दिलों को  जीतने में भी कामयाब रही थी। फिल्म में कॉमेडी और इमोशन का मिश्रण वहां की जनता को काफी ज्यादा पसंद आया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने नौ करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंग्लिश-विंग्लिश - फोटो : यूट्यूब
इंग्लिश-विंग्लिश
श्रीदेवी की दिल को छू लेने वाली फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' ने जापानी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। इस फिल्म में एक महिला की की कहानी को बहुत ही सशक्त तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह विषय जापान के लोगों को खूब पसंद आया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नौ करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही थी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें