फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य से शादी के 4 साल बाद निजी रिश्ते पर खुलकर बोलीं रानी मुखर्जी, बेटी को बताया वजह

Fri, 30 Mar 2018 07:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rani mukherji
4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाली रानी मुखर्जी ने 'हिचकी' से एक बार फिर साबित कर दिया हैं कि वह बॉलीवुड की मर्दानी हैं। इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर लागत से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में रानी नैना माथुर के किरदार में नजर आ रही हैं। नैना को 'टॉरेट सिंड्रोम' की बीमारी है। जिसके कारण उसे बोलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

2 of 5
Rani
हिचकी में टीचर के किरदार में नजर आ रही रानी ने हाल ही में इंडियन एक्प्रेस को दिए इंटरव्यू में हीरोइनों की शादी को लेकर बने डबल स्टेंडर्ड के बारे में खुलकर बातें कीं। रानी ने जब उनके चहरे के ग्लो के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ये ग्लो मेरी बेटी की वजह से है।
विज्ञापन

3 of 5
Rani Mukerji
शादी को लेकर सवाल पर रानी ने बताया, बॉलीवुड में कहा जाता है कि शादी के बाद पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बिठा पाना आसान नहीं होता है। खासकर तब जब आप मां भी हों लेकिन मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि मेरी बेटी मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है और उसकी वजह से मैं ताजगी महसूस करती हूं।

4 of 5
rani mukharji - फोटो : self
रानी ने आगे कहा, 'मैं अभी भी वैसी ही लड़की हूं जैसी शादी के पहले थी। पर्सनल लाइफ में बदलाव मेरे करियर पर बुरा असर नहीं डाल सकता'। आपको बता दें कि रानी ने साल 2014 में आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली थी। साल 2015 में रानी ने आदिरा को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानी - फोटो : SELF
बात करें 'हिचकी' फिल्म की तो यह फिल्म महज 986 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी फिर भी 5 दिन के अंदर लागत निकालने में कामयाब रही। इसके साथ ही इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में कई महिला प्रधान फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें