बॉलीवुड इंडस्ट्री फिल्म चाहे कोई भी हो उसे सेंसर बोर्ड के कठिन पड़ाव से हो कर गुजरना पड़ता है। ऐसे में कई फिल्में ऐसी होती है जो इस पड़ाव को पास कर लेती हैं, लेकिन दूसरी तरफ कई ऐसी फिल्में भी होती हैं, जिन पर सेंसर बोर्ड प्रतिबंध भी लगा देता है। लगभग हर फिल्म में सेंसर बोर्ड की कैंची चल ही जाती है। कई बार हमारे निर्माता सेंसर बोर्ड के आगे कुछ ऐसा भी परोस देते हैं, जिसे पास करना उनके लिए भी मुश्किल हो जाता है। इस हालात में सेंसर बोर्ड उन फिल्मों पर प्रतिबंध लगा देता है और वे रिलीज नहीं होती है। इस परिस्थिति में निर्माता उन फिल्मों को यूट्यूब पर रिलीज करते हैं। तो चलते जानते हैं वे कौन से फिल्में, जो सेंसर बोर्ड की लाल झंडी के बाद यूट्यूब पर रिलीज हुई हैं।