आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपके दादा रघुपत रॉय कपूर फिल्म निर्माता रहे हैं, तो कह सकते हैं कि सिनेमा आप तीनों भाइयों को विरासत में मिला?
दादाजी लाहौर से यहां आए थे, तीन चार फिल्में भी बनाईं लेकिन वे चली नहीं। डैडी कुमुद रॉय कपूर का रुझान फिल्मों की तरह कभी रहा ही नहीं। हम यानी सिद्धार्थ रॉय कपूर, करण रॉय कपूर और मैं बड़े हुए तो मनोरंजन उद्योग के अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े। मैं तो शौकिया तौर पर चैनल वी में वीजे बन गया था। करण ने भी टीवी सीरियल 'जस्ट मोहब्बत' से एक्टिंग की शुरुआत की। बड़े भाई सिद्धार्थ भी पहले पहल टीवी से ही जुड़े।