फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: रोमांच और सस्पेंस के हैं शौकीन तो, इस वीकएंड देख सकते हैं ये पांच साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर

Fri, 01 Jul 2022 10:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन की बढ़िया सामग्री उपलब्ध कराने की वजह से अब ओटीटी प्लेटफॉर्म हर वर्ग के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। लोग अब अपना ज्यादातर समय इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट को देखने में लगता हैं।
विज्ञापन
1 of 6
साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की बढ़िया सामग्री उपलब्ध कराने की वजह से अब ओटीटी प्लेटफॉर्म हर वर्ग के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। लोग अब अपना ज्यादातर समय इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट को देखने में लगता हैं। ऐसे में हाल ही में मशहूर ओटीटी जी5 पर साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'फॉरेंसिक' स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म इसी नाम की एक मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक है। अगर आपको 'फॉरेंसिक' की कहानी पसंद आई है, तो इस वीकएंड साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर पर आधारित ऐसी कुछ फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दृश्यम - फोटो : फिल्म

दृश्यम

निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म 'दृश्यम' साल 2015 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म इसी नाम की एक मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म के हिंदी वर्जन में अजय देवगन के साथ श्रेया सरन, रजत कपूर और तब्बू अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, जिसे जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी

साल 2012 में आई फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री  विद्या बालन मुख्य किरदार में नजर आई थीं। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के ईर्द-गिर्द घूमती है जो गर्भवती होने के बावजूद लंदन से अपने पति को ढूंढने भारत आती है। इस फिल्म को जियो सिनेमा, वूट और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

4 of 6
द लास्ट ऑवर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द लास्ट ऑवर

वेब सीरीज 'द लास्ट ऑवर' भी एक शानदार साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें सुपरनेचुरल पावर भी दिखाई गई है। सीरीज में एक शख्स की कहानी दिखाई गई है जो मृतकों की आत्मा से बात कर सकता है। अमित कुमार के निर्देशन में बनी इस सीरीज में संजय कपूर, करमा तकापा, शायली क्रिशेन, रॉबिन तमांग, मंदाकिनी गोस्वामी, शहाना गोस्वामी और राइमा सेन अहम रोल में हैं। यह  सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

5 of 6
सुड़ल: द वॉर्टेक्स - फोटो : सोशल मीडिया

सुड़ल: द वॉर्टेक्स

वेब सीरीज 'सुड़ल: द वॉर्टेक्स' का निर्देशन फिल्म 'विक्रम वेधा' की डायरेक्टर जोड़ी ब्रम्मा और अनुचरण एम ने किया है। इसी साल रिलीज हुई इस सीरीज में रोमांच के साथ- साथ रहस्य भी देखने को मिलेगा। सीरीज का नाम सुडल एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब भंवर होता है। सीरीज के टाइटल से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीरीज में एक ऐसे भंवर तो दिखाया गया है, जिसमें लोग फंसते ही चले जाते हैं। यह सीरीज भी अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रांस - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रांस

साल 2020 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'ट्रांस' में साउथ अभिनेता र फहद फासिल मुख्य किरदार में हैं। यह मलयालम फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर विजु प्रसाद की जिंदगी की कहानी पर आधारित है। इस सीरीज को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो देख सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें