अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हीरोपंती 2' आज यानी 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह टाइगर की डेब्यू फिल्म का सीक्वल है, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। बीते गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं ने इंडस्ट्री के अभिनेताओं और टाइगर के दोस्तों के लिए 'हीरोपंती 2' की एक स्क्रीनिंग रखी थी। इसमें जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, जैकी भगनानी, आदर जैन जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इनके साथ ही स्क्रीनिंग में साजिद नाडियाडवाला, जेनेलिया देशमुख, दिशा पाटनी, कपिल शर्मा, आयुष शर्मा, संजना सांघी भी मौजूद थे।