बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल इस तस्वीर में प्रियंका के हाथ पर बंधे काले मोतियों की माला को मंगलसूत्र बता कर सोशल मीडिया पर उनके चुपचाप शादी करने की अफवाह फैलाई जा रही है। अब प्रियंका ने एक और तस्वीर पोस्ट कर इसका जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
priyanka chopra
प्रियंका ने ब्रेसलेट की तस्वीर जूम करके पोस्ट की है और लिखा है, 'हाहाहा, कयास लगाने की भी हद है! यह इविल आई (बुरी नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट) है। परेशान मत होइए, जब शादी करूंगी तो सबको बताऊंगी, यह कोई सीक्रेट नहीं होगा! Lol'
विज्ञापन
3 of 4
priyanka chopra
कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'मेरे लिए शादी और बच्चे बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। मुझे शादी और बच्चे करने में पूरा विश्वास है और मैं बहुत सारे बच्चे करना चाहती हूं । अगर भगवान चाहे तो... लेकिन मुझे नहीं पता कि ये मैं किसके साथ करूंगी ।'
बता दें कि प्रियंका की हॉलीवुड सीरीज 'क्वांटिको सीजन 3' की शूटिंग पूरी होने वाली है । इसके बाद वो सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करेंगी । सलमान और प्रियंका 10 साल बाद एक-दूसरे के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे ।