फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: आलिया-रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में सेलेब्स के कपड़े बने चर्चा का विषय, यहां जानें क्या है वजह

Thu, 14 Apr 2022 02:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्ट, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर आलिया के मेहंदी सेरेमनी में सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही सात फेरे लेने जा रहे हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन बुधवार से शुरू हो गए। दोनों की प्री-वेडिंग रस्में मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर वास्तु में शुरू हुईं। इस कार्यक्रम में परिवार वालों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। इस दौरान मेहंदी सेरेमनी में आए मेहमानों के डिजाइनर कपड़ों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइए जानते हैं इस सेरेमनी में शामिल हुए सेलेब्स के आउटफिट के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर
नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के मेहंदी समारोह में ऑफ-व्हाइट और मल्टीकलर कढ़ाई वाले घाघरा पहने नजर आईं। फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नीतू के आउटफिट के बारे में जानकारी साझा की। इस आउटफिट के साथ उन्होंने हरे रत्न वाला हार, चूड़ियां और ईयरिंग्स पहन रखे थे।
विज्ञापन

3 of 6
रिद्धिमा - फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धिमा
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर समारोह में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई सीक्वेंस साड़ी पहन कर पहुंचीं। इस शानदार आउटफिट से मेहंदी सेरेमनी में उन्होंने चार चांद लगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने हेवी स्टोन नेकलेस, स्पार्कलिंग डैंगलर्स और मैचिंग चूड़ियां पहनी हुई थीं।

4 of 6
सोनी राजदान-शाहीन भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी राजदान-शाहीन भट्ट
आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहां सोनी पेस्टल पहनावे के साथ मेकअप में नजर आईं। वहीं आलिया की बहन शाहीन लाइम ग्रीन कलर के पारंपरिक ड्रेस में मैचिंग ज्वेलरी के साथ बहुत सुंदर लग रही थीं।
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
करीना कपूर खान बुधवार को अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर के प्री-वेडिंग समारोह के लिए मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए शिमरी लहंगे में पहुंची थीं। मेहंदी सेरेमनी में बेबो का जबरदस्त स्पार्कलिंग लहंगा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने हैवी नेकलेस, सापर्कलिंग ईयररिंग्स और मैचिंग चूड़ियां कैरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर
इस सेरेमनी में करिश्मा कपूर किसी से पीछे नहीं दिखीं। उन्होंने एथनिक येलो कलर का सूट पहनकर फंक्शन में शिरकत की। बता दें कि करिश्मा और करीना, रणबीर की चचेरे बहने हैं। रणबीर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं, जबकि करिश्मा और करीना रणधीर कपूर-बबीता की बेटियां हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें