फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख से लेकर आमिर तक, इन 5 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ भी हुई एयरपोर्ट पर बदसलूकी

Mon, 07 May 2018 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान और आमिर खान
विदेशी धरती पर भारतीय कलाकारों का अपमान होना कोई नई बात नहीं है। ताजा मामला बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी का है। अदनान अपनी टीम के साथ कुवैत गए थे। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि कुवैती एयरपोर्ट इमिग्रेशन के लोगों ने बेवजह उनके स्टाफ को परेशान किया। यही नहीं आरोप है कि उनके स्टाफ को 'इंडियन डॉग्स' कहा गया। गौरतलब है कि बॉलीवुड के कई स्टार्स को विदेश में बदसलूकी का सामना करना पड़ा है। हम ऐसे ही 5 स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें एयरपोर्ट पर बदलसूकी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
Shah Rukh
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर कई बार बदसलूकी का सामना करना पड़ा है। 2009, 2012 और 2016 में उन्हें अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोका जा चुका है। यही नहीं 2016 में तो उन्हें लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था तब उनके बच्चे सुहाना और आर्यन भी उनके साथ थे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
aamir khan
आमिर खान को साल 2002 में अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए रोका गया था। जहां उनसे काफी अजीब तरीके से सुरक्षा जांच की गई। 

4 of 6
Irrfan Khan
एक्टर इरफान खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर 2 बार हिरासत में लिया जा चुका है। पहली बार 2008 लॉस एंजिलिस और दूसरी बार 2009 में न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर भी हिरासत में लिया गया है। जिस पर इरफान ने कहा था कि 'यह अपमानजनक है। यहां तक कि वह कारण भी नहीं बताते। मैं कई बार अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर रोका गया हूं।' 
विज्ञापन

5 of 6
Neil Nitin Mukesh
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश को भी साल 2009 में न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर रोका गया। इस दौरान उन्हें 1 घंटे से ज्यादा वक्त के लिए हिरासत में लिया गया था। नील ने बताया था कि 'बहुत ज्यादा गोरे रंग की वजह से उन्हें मेरे इंडियन होने पर शक था जिसके बाद मैं बड़ी मुश्किल से उन्हें राजी कर पाया कि मेरे माता-पिता दोनों इंडियन ही हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
John Abraham
साल 2009 में बॉलीवुड एक्टर न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बदसलूकी की गई। दरअसल जॉन अब्राहम को एयरपोर्ट पर इसलिए रोका गया था क्योंकि वह अफगानिस्तान जा चुके थे। गौरतलब है कि जॉन अपनी फिल्म 'काबुल एक्सप्रेस' की शूटिंग के लिए अफगानिस्तान गए हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें