फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिससे शादी की चर्चा उसे माना भाई, बॉलीवुड में ऐसे दोहरे किरदार निभा चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेस

Mon, 07 May 2018 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी की खबरें चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें थीं कि उन्हें शादी के लिए राहुल गांधी ने प्रपोज किया है। मगर इस तरह की खबरों को अदिति सिंह ने कोरी अफवाह बताया है और उन्होंने राहुल गांधी को 'राखी' भाई बताया है। भले ही अदिति सिंह ने राहुल गांधी को भाई बताया है लेकिन अगर रील लाइफ की बात करें तो ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो हीरो के अपोजिट दोहरे किरदार निभाते नजर आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन की मां और बीवी का किरदार पर्दे पर निभाया है। 1976 में आयी 'अदालत' में वहीदा जहां अमिताभ की प्रेमिका बनी थीं तो 1978 में आयी 'त्रिशूल' और 1983 में आयी 'कुली' में उन्होंने अमिताभ की मां का किरदार निभाया।
विज्ञापन

3 of 5
राखी ने अमिताभ के साथ कई फिल्में की। फिल्म 'कभी कभी' और 'कस्मे-वादे' में राखी जहां अमिताभ की प्रेमिका बनीं तो वहीं फिल्म 'शक्ति' में उन्होंने अमिताभ की मां का किरदार निभाया था।

4 of 5
बेहतरीन अभिनेत्री नरगिस पर्दे पर सुनील दत्त की मां और प्रेमिका का रिश्ता निभा चुकी हैं। 'मदर इंडिया' में नरगिस ने सुनील दत्त की मां का रोल किया जबकि फिल्म 'यादें' में वह सुनील दत्त की प्रेमिका बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी जब 13 साल की थीं उन्होंने एक तमिल फिल्म में रजनीकांत की सौतेली मां का रोल निभाया था। 1976 में आई इस फिल्म का नाम 'मूंदरु मुदीचु' था। मुख्य नायिका के तौर पर उनकी यह पहली फिल्म थी। दोनों की जोड़ी कई तमिल फिल्मों में साथ दिखा। वहीं 1989 में आई हिंदी फिल्म 'चालबाज' में रजनी और श्रीदेवी की रोमांटिक जोड़ी बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें